Latehar : भाकपा माओवादी जोनल कमांडर चंदन खरवार उर्फ संजीवन धरा गया। उसकी मुड़ी पर सरकार ने 10 लाख का इनाम रखा है। उसके पास से दो इंसास राइफल और 370 जिंदा गोलियां सहित अन्य सामान भी जब्त किए गये हैं। पलामू जोन के IG राजकुमार लकड़ा ने मीडियो को बताया कि लातेहार पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादियों का एक दस्ता मनिका और हेरहंज थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में एक्टिव है। मिली सूचना पर बालूमाथ SDPO अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और चंदन खरवार को हेरहंज थाना क्षेत्र के सिकिद जंगल से दबोच लिया। उसके कुछ साथी भाग निकलने में कामयाब रहे।
गिरफ्तार चंदन के खिलाफ लातेहार के खिलाफ अलग-अलग थानों में 68 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें पुलिस मुठभेड़ के साथ आईईडी ब्लास्ट भी शामिल है। वह माओवादियों का जनसंपर्क कमांडर भी था। गिरफ्तार चंदन ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं।
जोनल कमांडर चंदन खरवार को दबोचने में SDPO अजीत कुमार, इंस्पेक्टर बबलू कुमार, हेरहंज थानेदार शुभम कुमार, मनिका थानेदार राणा भानु प्रताप सिंह, एसआई धर्मेंद्र कुमार महतो, गौतम कुमार, प्रदीप कुमार राय की सराहनीय भुमिका रही।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में गुंडई बर्दास्त नहीं : ASP मूमल
इसे भी पढ़ें : तीसरी आंख की निगरानी में बीतेगा सरहुल… देखें
इसे भी पढ़ें : सौतन रास ना आई, सिर कलम करवा ली दम… क्या बोलें एसपी… देखें
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : प्यार करने वाले को मिली तीखी चोट, फिर करा दी शादी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : MBA संजीव ने दो बार घों*टा था मासूम शौर्य का गला, क्या बोल गये SSP… देखें
इसे भी पढ़ें : गाड़ी पर रुतबा जताने वालों की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें












