spot_img

रांची में 10 दिन का ट्रैफिक डायवर्जन, देखें रूट चार्ट…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा और घुरती मेला को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने 16 से 25 जुलाई तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था के तहत तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा तीनमुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक कार, ऑटो, बाइक और सवारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। कई इलाकों से आने-जाने वाले लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। स्कूली बसें, नौकरीपेशा लोग और व्यापारी भी प्रभावित होंगे। पुलिस ने बिरसा चौक, प्रभात तारा मैदान, शहीद मैदान और तिरिल मोड़ हेलिपैड में पार्किंग की व्यवस्था की है। ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने लोगों से निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

रांची रथ यात्रा एवं घुरती मेला (16–25 जुलाई) : ट्रैफिक रूट प्लान

क्रममार्ग / स्थानक्या व्यवस्था रहेगी
1तिरिल मोड़ → मौसीबाड़ी गोलचक्करकार, ऑटो, बाइक और सवारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
2शहीद मैदान → मौसीबाड़ी गोलचक्करकार, ऑटो, बाइक और सवारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
3प्रभात तारा तीनमुहान → जगन्नाथपुर बाजारकार, ऑटो, बाइक और सवारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
4बिरसा चौक → धुर्वा/सिठियोवाहनों को चांदनी चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा
5धुर्वा → बिरसा चौकवाहनों को चांदनी चौक होकर आने की व्यवस्था
6रिंग रोड की ओर से आने वाले वाहननिर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करना होगा
7हटिया की ओर से आने वाले वाहननिर्धारित वैकल्पिक मार्ग से आवागमन
8तुपुदाना की ओर से आने वाले वाहननिर्धारित डायवर्जन रूट से गुजरना होगा
9भीड़ बढ़ने की स्थितिजरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मार्गों पर भी आवागमन रोका जा सकता है

पार्किंग व्यवस्था

पार्किंग स्थलकिसके लिए
बिरसा चौकमेला आने वाले वाहनों के लिए
प्रभात तारा मैदानपार्किंग स्थल
शहीद मैदानपार्किंग स्थल (यहां से मेला तक पैदल जाना होगा)
तिरिल मोड़ हेलिपैडपार्किंग स्थल

नोट: ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भीड़ की स्थिति के अनुसार डायवर्जन और प्रतिबंध में तत्काल बदलाव किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

इसे भी पढ़ें : RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

इसे भी पढ़ें : NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

इसे भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में फिर बरसेंगे मेघ, इन चार जिलों में भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब एक बार फिर...

दहशत फैलाने निकला था, रोकने पर उतार दिया मौ’त के घाट… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में बीते...

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...