spot_img

दहशत फैलाने निकला था, रोकने पर उतार दिया मौ’त के घाट… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में बीते 9 जुलाई को रविन्द्र मुंडा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी विकास मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये हैं।

रांची SSP के निर्देश पर रुरल SP के मार्गदर्शन में DSP बेड़ो के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुये आरोपी को दबोचा। पूछताछ में विकास मुंडा ने बताया कि वह इलाके में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाना चाहता था। इस दौरान रविन्द्र मुंडा ने उसे ऐसा करने से रोका, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी विकाश महतो और विजय मुंडा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मामले की जांच अभी जारी है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार विकास मुंडा के खिलाफ पहले से भी गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 में उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। वहीं 2023 में हत्या के मामले में भी वह आरोपी रह चुका है। घटना में इस्तेमाल ल्सर-220 और होंडा शाइन मोटरसाइकिल पहले ही जब्त की जा चुकी हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : बिहार की बेटी ने अमेरिका में लहराया तिरंगा, 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप जीती…

इसे भी पढ़ें : रांची में 10 दिन का ट्रैफिक डायवर्जन, देखें रूट चार्ट…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

इसे भी पढ़ें : RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में फिर बरसेंगे मेघ, इन चार जिलों में भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब एक बार फिर...

रांची में 10 दिन का ट्रैफिक डायवर्जन, देखें रूट चार्ट…

Ranchi : भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा और घुरती मेला...

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...