spot_img

झारखंड में फिर बरसेंगे मेघ, इन चार जिलों में भारी बारिश…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में मानसून अब एक बार फिर पूरे रंग में नजर आने वाला है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। कहीं झमाझम बारिश होगी, तो कहीं बादलों की तेज गर्जना और आकाशीय बिजली लोगों की चिंता बढ़ा सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने राज्यवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। रांची के मौसम केंद्र के अनुसार, 17 और 18 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 जुलाई तक झारखंड के विभिन्न जिलों में गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुये येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में होगी सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 जुलाई को राज्य के दक्षिणी और मध्यवर्ती हिस्सों के खूंटी और गुमला के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 18 जुलाई को लातेहार और चतरा में भी तेज बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। बारिश के साथ कई क्षेत्रों में गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या जलाशयों के आसपास जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

इसे भी पढ़ें : बिहार की बेटी ने अमेरिका में लहराया तिरंगा, 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप जीती…

इसे भी पढ़ें : दहशत फैलाने निकला था, रोकने पर उतार दिया मौ’त के घाट… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची में 10 दिन का ट्रैफिक डायवर्जन, देखें रूट चार्ट…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

इसे भी पढ़ें : RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

25 लाख का इनामी ‘टाइगर’ आया शिकंजे में…

Giridih : गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...

कर्ज वसूली को लेकर RBI के नये नियम… जानें क्या

Kohramlive : RBI ने कर्ज वसूली को लेकर नये...

“नाम के आगे डॉक्टर लिखने का कोई हक नहीं”, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

UP : गाजियाबाद की 4 साल की दुष्कर्म पीड़िता...