spot_img

‘बोल बम’ से पहले रेलवे फुल अलर्ट, बढ़ेगी ट्रेनें, खुलेंगे नये टिकट काउंटर…

Date:

spot_img
spot_img

Deoghar : सावन की आहट के साथ ही बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 में लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिये रेलवे ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को आसनसोल रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) संग्रह मौर्या ने जसीडीह, देवघर और बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, पोर्टिको, न्यू सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश और निकास द्वार सहित सभी प्रमुख व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मेले के दौरान आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैद्यनाथ धाम स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधायें

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुये रेलवे ने बैद्यनाथधाम स्टेशन पर विशेष इंतजाम किये हैं। पहले से संचालित 10 टिकट काउंटरों के अलावा 2 नये टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे, ताकि लंबी कतारों से राहत मिल सके। यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने के लिये 3 नई जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी चलाई जायेंगी। इसके साथ ही टिकट वितरण, साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन और प्रवेश-निकास द्वारों पर सीसीटीवी कैमरों तथा अधिकारियों की विशेष निगरानी रहेगी।

जसीडीह से दौड़ेंगी 26 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

DRM संग्रह मौर्या ने मीडिया को बताया कि फिलहाल जसीडीह स्टेशन से 70 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। श्रावणी मेले के दौरान इसमें 26 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ोतरी की जायेगी, जिनमें 9 जोड़ी लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये जसीडीह स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन रैक भी तैयार रखे जायेंगे। वहीं, श्रद्धालुओं के विश्राम के लिये स्टेशन परिसर में करीब 80 हजार वर्गफीट का विशाल पंडाल बनाया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में कांवरिए ठहर सकेंगे। श्रावणी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी रेलवे पूरी तरह सतर्क है। RPF, GRP और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पूरी व्यवस्था पर 24 घंटे कंट्रोल रूम के माध्यम से नजर रखी जायेगी, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

देवघर बाइपास रेल परियोजना का काम भी रफ्तार पर

निरीक्षण के दौरान DRM ने देवघर स्टेशन की यात्री सुविधाओं की भी समीक्षा की और जसीडीह स्टेशन पर ऑटो परिचालन व ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि देवघर बाइपास रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है और फिलहाल ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (विद्युतीकरण) का कार्य जारी है, जिससे भविष्य में रेल परिचालन और अधिक सुगम होगा। बैद्यनाथधाम स्टेशन के रेलवे क्वार्टरों में रहने वाली महिलाओं ने DRM के समक्ष जल निकासी और जर्जर आवासों की समस्या उठाई। DRM ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीनियर DOM राजेश कुमार, सीनियर DCM मार्शल ए. सिल्वा, सीनियर RPF कमांडेंट पवन कुमार, जसीडीह स्टेशन प्रबंधक शंकर शैलेश, बैद्यनाथधाम स्टेशन प्रबंधक माधव चंद्र झा, देवघर स्टेशन प्रबंधक दिनकर झा, RPF इंस्पेक्टर देवनारायण सहित कई रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर बरसेंगे मेघ, इन चार जिलों में भारी बारिश…

इसे भी पढ़ें : बिहार की बेटी ने अमेरिका में लहराया तिरंगा, 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप जीती…

इसे भी पढ़ें : दहशत फैलाने निकला था, रोकने पर उतार दिया मौ’त के घाट… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची में 10 दिन का ट्रैफिक डायवर्जन, देखें रूट चार्ट…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

25 लाख का इनामी ‘टाइगर’ आया शिकंजे में…

Giridih : गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...

कर्ज वसूली को लेकर RBI के नये नियम… जानें क्या

Kohramlive : RBI ने कर्ज वसूली को लेकर नये...

“नाम के आगे डॉक्टर लिखने का कोई हक नहीं”, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

UP : गाजियाबाद की 4 साल की दुष्कर्म पीड़िता...

झारखंड में फिर बरसेंगे मेघ, इन चार जिलों में भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब एक बार फिर...