Hazaribagh : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंजने वाली हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी परंपरा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिये हर साल रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष का चयन किया जाता है। इस बार यह जिम्मेदारी संभालने के लिये 10 रामभक्त चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिये मतदान 14 मार्च को होगा। अध्यक्ष पद के चयन को लेकर श्री राम जानकी मठ बड़ा अखाड़ा में एक अहम बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता महंत विजयानंद दास ने की। बैठक में किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद चुनाव कराने का फैसला लिया गया और कुल 10 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी। रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के लिये जिन लोगों ने दावा ठोका है, उनमें किशन यादव, पुरुषोत्तम पांडेय, लड्डू यादव उर्फ करण यादव, अजय दास, दीप नारायण, राजकुमार सोनी, दीपक देवराज, मनीष यादव उर्फ चरका, घोंचु बंगाली एवं आशीष सिन्हा शामिल हैं।
इसे भी पढ़े : SI भर्ती परीक्षा को लेकर साल्वर गैंग पर कड़ी नजर…
इसे भी पढ़े : झारखंड में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
इसे भी पढ़े : नहाने गये थे छह दोस्त, तीन लौटे नहीं…
इसे भी पढ़े : देश की संप्रभुता पर सवाल बर्दाश्त नहीं : पंकज मिश्र
इसे भी पढ़े : दुमका में आज बस सेवा पूरी तरह बंद…










