spot_img

नहाने गये थे छह दोस्त, तीन लौटे नहीं…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : कोसी नदी के किनारे खेलते-कूदते गये 6 बच्चों में से तीन की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव के लोग बेहद दुखी हैं। खबर है कि गांव के छह दोस्त एक साथ नदी में नहाने के लिये पहुंचे थे। इसी दौरान तीन बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गये। देखते ही देखते तीनों तेज बहाव में डूब गये। वहीं, बाकी तीन बच्चों ने किसी तरह खुद को बचाया और दौड़ते हुये गांव पहुंचकर घटना की सूचना दी। इस हादसे में 13 साल के लक्ष्मण कुमार (पिता कैप्टन यादव), 14 साल के युवराज कुमार उर्फ प्रीतम (पिता पिंटू यादव) एवं 12 साल के नयन कुमार (पिता शंकर शर्मा) काल के गाल में समा गये। ये तीनों बच्चे हरियो (महेशपुर) गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। यह दर्दनाक घटना त्रिमुहान घाट के पास हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शाम में तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस को देखते ही चौथी मंजिल से कूद गई विदेशी महिला… जानें क्यों

Delhi : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार...

एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…

Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...

जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…

Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...

हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…

Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...