देश की संप्रभुता पर सवाल बर्दाश्त नहीं : पंकज मिश्र

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के आरोपों को बेहद गंभीर बताते हुये कहा है कि इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सामने आकर स्पष्ट जवाब देना चाहिये। रांची में जारी बयान में पंकज मिश्र ने कहा कि आर.के. सिंह द्वारा लगाये गये आरोप देश की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय छवि से जुड़े हैं, इसलिये इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि किसी विदेशी नेता द्वारा भारत के प्रधानमंत्री को लेकर इस तरह के बयान दिये जा रहे हैं, तो सरकार को इस पर बिंदुवार स्पष्टीकरण देना चाहिये। पंकज मिश्र ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आखिर किस हैसियत से यह कह सकते हैं कि उन्होंने भारत को 30 दिनों तक रूस से तेल खरीदने की अनुमति दी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यूरोपीय देश और खुद अमेरिका भी रूस से तेल खरीद रहे हैं, तो फिर भारत के मामले में इस तरह की टिप्पणी क्यों की जा रही है। पंकज मिश्र का कहना है कि यदि इस तरह के बयानों का खंडन नहीं किया जाता, तो इससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। उनके मुताबिक, यह स्थिति यह भी संकेत देती है कि कहीं न कहीं भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई ऐसी कमजोरी है, जिसका जिक्र विदेशी नेता कर रहे हैं। जयप्रकाश जनता दल ने साफ कहा है कि देश की संप्रभुता पर किसी भी तरह की आंच स्वीकार नहीं की जायेगी। दल की ओर से मांग की गई है कि प्रधानमंत्री सामने आकर पूरे मामले पर देश को भरोसे में लें और सभी सवालों का स्पष्ट जवाब दें।

spot_img

Related articles:

अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और...

10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

Kohramlive : भारत के मशहूर बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित...

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...