झारखंड में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखने लगा है। सोमवार को अचानक बदले मौसम ने कई जिलों में झमाझम बारिश करवा दी। मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च के लिए कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी देते हुये येलो अलर्ट जारी किया है। बीते कल बोकारो में सबसे ज्यादा 24 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि धनबाद में 10 मिमी बारिश हुई। अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।

इन जिलों में अलर्ट 

आज रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं कल यानी 11 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में भी बारिश और तेज हवा चल सकती है। राजधानी रांची में 10 मार्च को आंशिक बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 14 मार्च तक मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि 15 मार्च को फिर बारिश हो सकती है। बारिश से कई जगहों पर परेशानी भी बढ़ी। बोकारो थर्मल के डीवीसी ओवरब्रिज पर घुटने भर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश और तेज हवा से किसानों को भी झटका लगा है। कई इलाकों में सरसों और चना की फसल को नुकसान हुआ है, जबकि आम के पेड़ों की मंजरियां झड़ने की खबर है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से गेहूं, प्याज और सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

इसे भी पढ़ें : इश्क, इंकार और भयानक कांड, सुपरवाइजर की का’तिल निकली प्रेमिका… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...