गरमागरम : 24 अक्टूबर को शादी करेंगी नेहा कक्कड़

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुंबई : जानी-मानी गायिका नेहा कक्कड़ इसी 24 अक्टूबर को विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरों की मानें तो वे राइजिंग स्टार के कंटेस्टेंट रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी करने जा रही है। हालांकि दोनों को मिले अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। फिर भी दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। उनकी शादी दिल्ली में होगी। कहा यहां तक जा रहा है कि इस शादी के इन्विटेशन भेजे जा चुके हैं। नेहा और रोहन प्रीत की वेडिंग सेरेमनी बेहद प्राइवेट होगी, जिसमें दोनों पक्षों के फैमिली मेंबर्स, चुनिंदा रिश्तेदार और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे।

कुछ महीने पहले ही हुई दोनों की मुलाकात

दोनों को डेट करते हुए लंबा समय नहीं हुआ है। उनकी पहली मुलाकात भी कुछ महीने पहले नेहा कक्कड़ के सॉन्ग ‘आजा चल व्याह करवाएं, लॉकडाउन विच कत्त होने खर्चे’ के सेट पर हुई थी।रोहन प्रीत सिंह 2019 में ‘इंडियाज राइजिंग स्टार’ के तीसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें वेडिंग रियलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में भी कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था। यह शो ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल को केंद्र में रखकर बनाया गया था।

आदित्य नारायण के साथ भी शादी की उड़ी थी खबर

पिछले साल सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के दौरान शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ नेहा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। शो की स्ट्रेटजी के तहत दोनों की शादी की अफवाह भी उड़ाई गई थी।

इसे भी पढ़ें : हाथरस पर उबाल : रांची में कांग्रेस पार्टी ने किया मौन सत्याग्रह

इसे भी पढ़ें : रिश्तों का खून : लाठी से पीटकर पिता ने जवान बेटे को मारा डाला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खत्म हुआ इंतेजार, भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक… देखें

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने देश की पहली बुलेट...

CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में...

यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद 12 बड़े फैसले… जानें 

UP : उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और नये...

IPS सुरेंद्र झा को BSF में DIG की जिम्मेदारी, केंद्र ने भेजा आदेश…

Ranchi : झारखंड कैडर के IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार...

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, बस यात्रा भी फ्री…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी की...