Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। वर्षों तक सरकारी कार्यक्रमों और भाषणों तक सीमित रहने के बाद अब उन्होंने रील स्टाइल में सीधे मोबाइल कैमरे से संवाद शुरू किया है। इस नये अंदाज को युवाओं का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 23 जुलाई को पोस्ट किये गये पहले रील वीडियो को 381 मिलियन व्यूज मिले। इसके बाद आये दूसरे वीडियो को 258 मिलियन व्यूज मिले, जबकि तीसरे वीडियो ने पहले 30 मिनट में ही 1.5 करोड़ व्यूज हासिल कर लिये।
6 दिन में 33 लाख से ज्यादा नए फॉलोअर्स
- 20 जुलाई: 101 मिलियन फॉलोअर्स
- 27 जुलाई: 105 मिलियन+ फॉलोअर्स
- कुल बढ़ोतरी: 33.86 लाख नए फॉलोअर्स
सिर्फ तीन दिनों में ही करीब 30 लाख लोग प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम से जुड़े। 24 जुलाई को 11 लाख, 25 जुलाई को 12 लाख और 26 जुलाई को 8.22 लाख नए फॉलोअर्स बढ़े।
एंगेजमेंट ने भी तोड़े रिकॉर्ड
- वीकली एंगेजमेंट: 8% से बढ़कर 17.86%
- औसत लाइक्स: 123% की बढ़ोतरी
- औसत कमेंट्स: 2,556% की बढ़ोतरी
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के मंत्रियों, सांसदों और पदाधिकारियों को भी युवाओं से जुड़ने के लिए छोटे वीडियो और रील्स के जरिये संवाद बढ़ाने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में लगातार गिरावट दर्ज की गई थी। अब रील फॉर्मेट अपनाने के बाद फॉलोअर्स और एंगेजमेंट दोनों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है






