NEET आंदोलन पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला… जानें

Date:

spot_img

Bihar : बिहार सरकार ने NEET/UG परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर हुये छात्र आंदोलन पर बड़ा फैसला लिया है। गृह विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर घोषणा की है कि 26 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज FIR, शिकायतें और कारण बताओ नोटिस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। सरकार ने यह भी कहा है कि इसी अवधि तक दर्ज मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिये गये सभी लोगों को जल्द रिहा किया जायेगा। साथ ही, इन मामलों में भविष्य में भी किसी प्रकार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जायेगी।

यह फैसला NEET/UG परीक्षा में कथित गड़बड़ी, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और उच्च शिक्षा में जवाबदेही की मांग को लेकर हुये आंदोलन के संदर्भ में लिया गया है। गौरतलब है कि इस आंदोलन के दौरान 355 लोगों को जेल भेजा गया था, जबकि 694 लोगों को हिरासत में लिया गया था। जेल भेजे गये लोगों में जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत के नाम एक और पदक…

Kohramlive : भारत की महिला भारोत्तोलक बिंदियारानी देवी ने...

सोशल मीडिया पर छाया PM मोदी का नया अंदाज, फॉलोअर्स में जबरदस्त उछाल…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर...

30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान…

Kohramlive : कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...

CJP का बड़ा ऐलान, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़

Kohramlive : नीट पेपर लीक आंदोलन का नेतृत्व कर...

नया LPG कनेक्शन लॉन्च, 4 घंटे में होगी डिलीवरी…

Kohramlive : इंडियन ऑयल ने ग्राहकों के लिए Indane...