UP : यूट्यूबर मालती चौहान को शक था कि उसके पति विष्णु का नाजायज रिश्ता एक अन्य लड़की राधिका से हैं, वहीं पति विष्णु को संदेह था कि उसकी पत्नी मालती का ”यार” कोई और है। दोनों की खुशहाल जिंदगानी में ग्रहण लगने लगा। कलह शुरू हो गया। दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव मालती की अदा और खुबसूरती की बड़ाई करने वाला अर्जुन वर्मा उसकी जिंदगी के बेहद करीब आ गया। जब कभी मालती और विष्णु में खटपट होती तो अर्जुन बीच-बचाव करने सामने आ जाता था। एक हंसता-खेलता परिवार बर्बाद हो गया। मालती के परिवार को गहरा धक्का तब लगा जब यूट्यूबर मालती चौहान की डेड बॉडी उसके कमरे में छत के पंखें पर लटकी हालत में मिली। मालती के पिता दीपचंद्र ने दामाद विष्णु पर बेटी की हत्या का इल्जाम लगाया है, उनका कहना है कि उनकी बेटी मालती बहुत बहादुर थी, वो खुद मर नहीं सकती, लड़ सकती थी। वहीं मालती की सास ज्ञानमती देवी व उनकी बहन जितना देवी ने पुलिस को कुछ और ही बात बताई है। मृतिका के पिता के आवेदन पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस उलझन में है कि यह हत्या या आत्महत्या। वैसे पुलिस ने मालती के पति विष्णु को अपनी कस्टडी में ले लिया है। मालती की मौत हो जाने की फैली खबर के बाद से उसके परिवार और नाते-रिश्तेदार बहुत दुखी है। मालती तीन दिन पहले ही अपने ससुराल आई थी।
मालती और विष्णु के बिगड़ते रिश्ते को लेकर कई वीडियो और बातें वायरल हुई, तब कुछ लोगों ने दोनों पति-पत्नी के रिश्ते को मधुर बनाने की भरपूर कोशिश की, पर बातें नहीं बनी। यूट्यूबर मालती चौहान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब एक्टिव रही। करीब तीन महीने पहले उसका एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इल्जाम है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद मालती बढ़ते कलह को लेकर अपने मायके चली गई। बहुत मान-मनव्वल के बाद मालती अपने ससुराल लौटी। उसका ससुराल यूपी के संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर में है, वहीं मायके उमरी कला में है।
यूट्यूबर मालती चौहान की डेड बॉडी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतिका की सास ज्ञानमती देवी ने बताया कि बीते बुधवार की रात मालती अपने मासूम बेटे युवराज और दूध की बोतल देकर अपने कमरे में सोने चली गई। आज भोर में युवराज अपनी मां के पास जाने के लिये रोने लगा, तब उसकी बहन जितना देवी उसे लेकर मालती के कमरे में गई। गेट अंदर से बंद था। कई बार मालती को पुकारा, पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद जंगले से झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गये। मालती फंदे पर लटक रही थी। वहीं, उसका पति विष्णु पूरी रात बाहर था। मृतिका के पिता के इल्जाम के बाद पुलिस ने मालती के पति विष्णु को अपनी कस्टडी में ले लिया है, वहीं पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। यह वारदात यूपी के संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें :स्टार कपिल देव को नहीं मिला न्योता, बिदके नेता…
इसे भी पढ़ें :उगते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, महापर्व छठ पूर्ण…
इसे भी पढ़ें : झारखंड का सबसे लंबा पुल बना, क्या बोल गये CM… देखें
इसे भी पढ़ें : रेलवे ने दी खुशखबरी, बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत… जानें कब
इसे भी पढ़ें : दारू पिला किया बेहोश, फिर कर दिया कांड, क्या बोल गये SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राज्य की बुनियाद को मजबूत करने का कर रहे काम : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :7 विकेट से अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को दी शिकस्त…
इसे भी पढ़ें :SBI बैंककर्मी के घर भीषण डकैती, वारदात CCTV में कैद
इसे भी पढ़ें :शातिर ठग पुलिस की गिरफ्त में, क्या बोलें एसपी… देखें












