दारू पिला किया बेहोश, फिर कर दिया कांड, क्या बोल गये SP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भाड़ा में ट्रैक्टर बुक कर रफुचक्कर हो जाने वाले उचक्कों को रांची पुलिस ने धर दबोचा है। वहीं, लूटा हुआ ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों के नाम रॉबिन एंथोनी, करण कुमार राम, रंथू उरांव और गोविंद कुमार बताए गये। इस बात का खुलासा आज रांची के रुरल SP मनीष टोप्पो ने मीडिया के सामने किया। SP ने मीडिया को बताया कि बीते 26 अक्टूबर को सुनील कुमार ने ओरमांझी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत में बताया था कि दिन के करीब 12 बजे ड्राइवर सौरभ रजवार एक अन्य शख्स के साथ उसके पास पहुंचा। ओरमांझी से सीमेंट और कारकेट शीट लाने के वास्ते ट्रैक्टर भाड़े पर ले गया। कुछ देर बाद जब ड्राइवर के मोबाइल पर फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। थोड़ी देर बाद दोबारा फोन लगाया तो भी फोन बंद मिला। गाड़ी बुक करने वाले शख्स का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। सुनील का माथा ठनका और फिर थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने आशंका जताई कि ड्राइवर और गाड़ी बुक करने वाले शख्स ने ट्रैक्टर चुरा लिया।

तफ्तीश के दरम्यान रांची पुलिस कप्तान को ट्रैक्टर के बारे में इंफॉर्मेशन मिली। रुरल एसपी मनीष टोप्पो और सिल्ली डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा की देखरेख में एक स्पेशल टीम गठित की गई। एक क्लू मिला और टीम ने ड्राइवर सौरभ को रामगढ़ के रांची रोड से धर दबोचा। वहीं, कांड में शामिल 4 अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। सुनें क्या बोले रांची के रुरल एसपी मनीष टोप्पो…

इसे भी पढ़ें : कोयला तस्करी का अनोखा जुगाड़… देखें

इसे भी पढ़ें : नामकुम में ब्लास्ट, मचा तहलका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : धनबाद पहुंची ATS, इस शूटर की है तलाश…जानें

इसे भी पढ़ें : त्योहारों में वही सामान खरीदे, जिसमें देश का पसीना हो : PM

इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत…

Kohramlive : प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब...

मौसम दे रहा है चौंकाने वाले संकेत, इस रोज तक आंधी-बारिश…

Ranchi : झारखंड में इस बार मई का महीना...

पेट्रोल-डीजल के बाद अब बिजली का झटका भी दे सकता है करंट…

Kohramlive : देश में पहले पेट्रोल महंगा हुआ, फिर...

20 मई को बंद रहेगी यहां मेडिकल दुकानें, जानें क्यों…

Kohramlive : ऑनलाइन दवा बिक्री यानी ई-फार्मेसी और बड़ी...

बंदियों को मिली कानूनी मदद, स्वास्थ्य जांच और नये जीवन का संदेश…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र...