spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

उगते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, महापर्व छठ पूर्ण…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ पूर्ण हो गया। छठ करने वाली महिलाओं ने परिवार की खुशहाल जिंदगानी की मंगल कामना को लेकर पूरे विधि-विधान से छठ पूजा कर भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया। राजधानी रांची के छठ घाटों पर भोर से ही भक्तों की भीड़ जुट गई थी। पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने सूर्य देवता के उदय होते ही उन्हें अर्ध्य दिया। भगवान को फल, सब्जियों सहित विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर आरती उतारी गई। इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य होने का आशीर्वाद दिया। घाट से लेकर शहर तक मेले जैसा नजारा रहा। राजधानी रांची के 79 छठ घाटों पर बहुत भीड़ रही। तासा और बैंड बाजे के साथ भक्त घाटों तक पहुंचे। परिवार और छठ पूजा पर आये नाते-रिश्तेदारों ने प्रसाद की टोकरी सिर पर रखकर छठ घाट तक पहुंचे। कई घाटों को बेहद ही सुंदर तरीके से सजाया-संवारा गया था। कई परिवार ने अपने घर के छतों पर बने घाट पर पूजा-अर्चना की। कई लोक गायिकाओं के गीत घाटों पर बजते रहे। रांची के बड़ा तालाब, कांके डैम, धुर्वा डैम, हटनियां तालाब, तिरिल तालाब कोकर, डिस्टलरी तालाब, जुमार नदी और बुंडू के सूर्य मंदिर में बहुत भीड़ देखी गई। वहीं सीएम हेमंत सोरेन भी पत्नी के साथ हटनियां तालाब पहुंचे।

रांची के हटनिया तालाब में सीएम ने सपरिवार दिया अर्घ्य - Dainik Bhaskar

हटनियां तालाब में सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ

महापर्व छठ के चौथे दिन व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्ध्य दिया। व्रती महिलाओं ने अर्ध्य देकर संतान, सुहाग की दीर्घायु और घर-परिवार की सुख-शांति को लेकर छठ मईया की पूजा अर्चना की। डाला भोर से ही घाट के किनारे सजने शुरू हो गये थे। भक्तों ने टेंट पंडाल लगाकर कई जगहों पर जागरण किया। पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया।

 

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की गाड़ी के आगे आने वाली संगीता के खिलाफ FIR दर्ज

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...