Kohramlive Desk : कई कारणों से मुंह में छाले पड़ जाते हैं। चिकित्सकीय दष्टि से उल्टा-सीधा खाने की वजह से लोगों का पेट खराब हो जाता है और पेट की गर्मी बढ़ने से मुंह में छाले हो जाते हैं। दवाओं के साइड इफेक्ट से भी ऐसा होता है। कुछ खास टिप्स की मदद से मुंह के छालों का इलाज किया जा सकता है।
शहद का ठसतेमाल असरकारी
आयुर्वेद में शहद को बहेद गुणकारी माना गया है। यह आसानी से आपको बाजारों में भी मिल जाएगा। शहद मुंह में हुए छाले के लिए सबसे कारगर इलाज है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि कच्चे शहद में हल्दी मिलाकर मुंह में लगाने से इन छालों से आराम मिलता है।
नारियल का तेल भी गुणकारी
नारियल का तेल अपने आप में बेहद गुणकारी है। इसका इस्तेमाल बालों को मजबूती देता है। स्किन की ड्राईनेस को खत्म करता है। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नारियल का तेल मुंह के छालों पर भी चमत्कारी असर दिखाता है। मुंह में छाले होने पर इसे दिन में कई बार लगाएं तो यह दर्द से राहत देता है।
एलोवेरा जूस भी है कारगर
एलोवेरा जूस के इस्तेमाल से मुंह के छालों में आराम मिल सकता है। इसे दिन में दो बार मुंह पर लगाएं। आपको किसी दूसरे दवा की जरूरत छालों के लिए नहीं पड़ेगी। इसके साथ यह पेट की अपच की दिक्कत पर भी असर दिखाता है और पेट की गर्मी शांत हो जाती है।
इसे भी पढ़ें : नई हैंडगन बिक्री पर लगा प्रतिबंध…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : दिवाली मनाने घर लौट रहे थे 14 लोग, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : हत्यारों के नहीं पकड़े जाने पर लोगों का गुस्सा झलका सड़क पर
इसे भी पढ़ें : शाम ढलते ही तबाह हो गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कैंची दिखा कर बोला- भाग नहीं तो जान मार देंगे… देखें फिर क्या हुआ








