spot_img

बिना पैसा करा सकते हैं Mahindra Scorpio-N की बुकिंग, बस करना होगा ये काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : Mahindra ने हाल ही में इंडिया में Scorpio-N एसयूवी लॉन्च की है। इसकी बुकिंग के लिए कंपनी ने नई स्‍कीम शुरू की है, जिसके तहत बिना पैसा बुकिंग कराई जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है। यह कीमत शुरुआती 25 हजार बुकिंग्स के लिए ही है। इसके बाद वाली बुकिंग्स के लिए कीमतों की घोषणा अभी नहीं हुई है। इसकी बुकिंग 30 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसके साथ ही एसयूवी ने नया रिकॉर्ड बना दिया। 30 मिनट के भीतर इसकी 1,00,000 बुकिंग हो गईं। इतना ही नहीं, पहले एक मिनट में ही इसकी 25 हजार बुकिंग हो गई थीं।

जानिए क्‍या है स्‍कीम

महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो-एन के लिए अपने फाइनेंस पार्टनर्स के साथ मिलकर FinN पैकेज के तहत आकर्षक फाइनेंस स्कीम की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, उसकी फाइनेंस स्कीम FinN के तहत ग्राहकों को 6.99 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर फाइनेंस किया जाएगा। लोन की अवधि अधिकतम 10 साल की हो सकती है। फाइनेंस स्कीम के तहत ग्राहकों को कार की ऑन रोड कीमत पर 100 प्रतिशत तक का फाइनेंस किया जा सकता है।  मतलब कार की एक्स-शोरूम कीमत के अलावा रजिस्ट्रेशन कॉस्ट, इंश्योरेंस, एक्सेसरीज, शील्ड, एएमसी और लोन प्रोटेक्शन के लिए भी फंड दिया जा सकता है।

दूसरे तरीके से कहें तो आपको इसके लिए शुरू में कोई पैसा नहीं देना है, बस बुकिंग करानी है। इसका बुकिंग अमाउंट 21 हजार रुपये का है। आप फिलहाल कार की बुकिंग करके, फिर फाइनेंस का प्रोसेस शुरू करा सकते हैं। अगर आपको ऑन रोड कीमत पर 100 फीसदी का फाइनेंस होता है तो आपको यह पैसा वापस हो जाएगा। गौरतलब है कि क्रेडिट या लोन, फाइनेंसर्स के अपने नियमों और शर्तों के तहत होगा।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में धराया PLFI का मोस्ट वांटेड एरिया कमांडर… देखें

इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी को छोटी बच्ची ने लिखा लेटर, कहा- पेंसिल, रबर, मैगी तक के दाम बढ़ा दिए

इसे भी पढ़ें :आसमान से बरसती कहर, धनबाद में मची चीख पुकार, देखें…

इसे भी पढ़ें :अल्ट्रासाउंड के वक्त गलत हरकत का इल्जाम, पूर्व सिविल सर्जन गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :पटना का रवि सिंह रांची में बेचता है AK 47 की गोलियां, पांडेय ने उगले राज… देखें

इसे भी पढ़ें :द्रौपदी मुर्मू का पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर

इसे भी पढ़ें :अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...