डकैती कांडः जमीन में गाड़े गये सोना-चांदी के 134 जेवर मिले…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : रामगढ़ के चर्चित रजरप्पा ज्वैलर्स डकैती कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। SIT ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जमीन में छिपाकर रखे गये भारी मात्रा में सोना और चांदी जैसे जेवरात बरामद किये हैं।

21 अप्रैल को हुई थी शिव शंकर ज्वैलर्स में डकैती

  • बीते 21 अप्रैल को रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर स्थित रजरप्पा मोड़ पर शिव शंकर ज्वैलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
  • दुकान संचालक विष्णु प्रसाद के बयान पर रजरप्पा थाना में कांड संख्या 48/2026 दर्ज किया गया।
  • घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुये रामगढ़ पुलिस ने विशेष रणनीति बनाई।

सात आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

  • रामगढ़ के पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर मामले की जांच के लिये SIT का गठन किया गया था।
  • SIT का नेतृत्व DSP चंदन वत्स को सौंपा गया।
  • तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की गई।
  • पुलिस ने 24 अप्रैल को मामले में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
  • इसके बाद भी लूटे गये जेवरात और अन्य आरोपियों की तलाश जारी रही।

जमीन के नीचे छिपाकर रखे गये थे जेवरात

  • 10 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डकैती के जेवरात मुख्य आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका के परिजनों के घर में छिपाकर रखे गये हैं।
  • पुलिस ने आरोपी की पत्नी नाजमा खातुन और दामाद शहनवाज हुसैन से पूछताछ की।
  • पूछताछ में जमीन के नीचे छिपाये गये जेवरात की जानकारी मिली।
  • पुलिस ने घर के अंदर खुदाई कर जेवरात बरामद किये।
  • कुल 134 पीस सोना और चांदी जैसे जेवर जब्त किये गये।
  • बरामद सामान में हार, झुमका, अंगूठी, कंगन, चूड़ियां समेत अन्य आभूषण शामिल हैं।
  • बरामद चांदी का वजन लगभग 1350 ग्राम बताया गया।
  • सोना जैसे धातु का वजन करीब 49 ग्राम है।

दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

  • पुलिस ने इस मामले में नाजमा खातुन और शहनवाज हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।
  • दोनों पर लूट के सामान को छिपाने और अपराधियों की मदद करने का आरोप है।
  • मामले में कुछ अन्य आरोपी अभी फरार बताये जा रहे हैं।
  • फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी सामान की बरामदगी के लिये लगातार छापेमारी जारी है।
  • इस कांड का खुलासा करने में पुलिस इंस्पेक्टर रजत कुमार, थानेदार आशुतोष कुमार सिंह, SI रोहित राज सिंह, आशीष कुमार गौतम और नागेंद्र सिंह आजाद की अहम भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में घर-घर जाकर जुटाई जायेगी इन 33 बिंदुओं पर जानकारी…

इसे भी पढ़ें : CM की पहली कैबिनेट बैठक में 6 अहम फैसले… जानें

इसे भी पढ़ें : नेपाल में अब बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा एंट्री…

इसे भी पढ़ें : मंडल डैम परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का हुक्म…

इसे भी पढ़ें : धनबाद के जंगल में मिला जवान युवक का ला’श, ग्रामीणों में गुस्सा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कारकेड छोड़ एक ही गाड़ी में सवार होकर पहुंचे तीन मंत्री… देखें

Bihar : बिहार के हाजीपुर में सरकार के तीन...

रांची और टाटा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें कब से…

Ranchi : दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत...

बिहार कैबिनेट के बड़े ऐलान… जानें

Bihar : बिहार में बुधवार को हुई सम्राट चौधरी...

रांची में आंधी-बारिश, 15 मई को ऑरेंज अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मौसम ने करवट ले ली...

घर-दुकानों के बाहर क्यों टांगा जाता है नींबू-मिर्च? जानें…

Kohramlive : भारत में सदियों से घरों, दुकानों और...