Kohramlive : मन की शांति और शरीर की शक्ति को बढ़ाने के लिए योग से बढ़िया वरदान और कुछ भी नहीं है। यह कहना है पीएम मोदी का। पीएम नरेंद्र मोदी चार दिवसीय यात्रा पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में है। योग दिवस के मौके पर अब योग के लिए पूरी दुनिया का एक साथ फिर से आना अद्भुत है। पीएम नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्रीय मुख्यालय में योगाभ्यास किया। पीएम मोदी की अगुवाई में इस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बड़ी तादाद में लोगों ने योगाभ्यास किया। मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा योग भारत से आता है। यह जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है। उन्होंने कहा यह विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। वहीं प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का एक तरीका है। उन्होंने कहा योग कॉपीराइट, पेटेंट और रॉयल्टी भुगतान से मुक्त है। योग फिटनेस स्तर के अनुकूल है। योग पोर्टेबल है और वास्तव में सार्वभौमिक है। पीएम मोदी ने यूएन मुख्यालय की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि। यह वही स्थान है जहां पर साल 2014 के दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता देने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया था। योगाभ्यास के दौरान पीएम मोदी ने भद्रासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन और पवनमुक्तासन सहित कई आसन किए।
इसे भी पढ़ें : वंदे भारत ट्रेन का कल होगा ट्रायल रन, किसी मुसाफिर को इंट्री नहीं…
इसे भी पढ़ें : गरीब बच्चों ने मनाया लालू यादव का बर्थ डे…
इसे भी पढ़ें : बच्चे को जन्म देने के बाद ही मर गई रूपवान, नर्सिंग होम पर गंभीर इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : भाजपाईयों का महाजुटान, केन्द्र की खूबियां और झारखंड की खामियां बता गये
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकले दोस्त के साथ क्या हो गया… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून की एंट्री, तन-मन भिंगो सुकून हासिल किया लोगों ने…
इसे भी पढ़ें : जेठ को देखते ही उबल पड़ी, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया में धीरे-धीरे बदलाव हो, जैसे गंभीर, फिर मुझे और युवराज को हटाया : सहवाग










