kohramlive desk : टीवी सिरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक की भूमिका निभाने वाले एक्टर करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जमानत भी मिल गई है। उनकी पत्नी निशा रावल ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। जमानत के बाद करण ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है।
रिश्तों को सुलझाने आए थे निशा के भाई
करण ने कहा हमारे बीच चीजों को सुझाने के लिए निशा के भाई रोहित सेठिया भी आए हुए थे। निशा और उनके भाई ने एक एलिमनी अमाउंट मांगा लेकिन वो इतना ज्यादा था कि मैं उसे नहीं दे सकता था। रात 10 बजे फिर हमारे बीच इसी को लेकर बात हुई। तब भी मैंने साफ कहा कि ये मैं नहीं कर सकता। उसके बाद जब मैं कमरे में गया तो निशा पीछे से आ गईं। मैं मां से बात कर रहा था और उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। जोर-जोर से चिल्लाई और मेरे ऊपर थूका, उसके बाद मैंने उनसे कमरे से बाहर जाने को कहा। इसके बाद निशा ने मुझे धमकी देते हुए कहती हैं, देखो अब मैं क्या करती हूं और फिर वो बाहर चली गईं। दीवार पर अपना सिर मारा और सबको बताया कि करण ने मेरे साथ ऐसा किया है।
Read More :पत्रकारों के लिए बिग बी ने दिखाई दरियादिली , पूरी की महीनों की बुनियादी जरूरतें












