बेबी बंप के साथ नये आशियाने का जायजा लेने पहुंचे दीपिका-रणबीर…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे इस स्टार कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपने नये घर का जायजा लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दीपिका और रणवीर अपने नये आशियाने की बालकनी में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आया, जिसे देखकर फैंस ने उन पर जमकर प्यार बरसाया।

प्रेग्नेंसी ग्लो ने खींचा सबका ध्यान

वायरल तस्वीरों और वीडियो में दीपिका व्हाइट शर्ट और पैंट में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। वहीं रणवीर सिंह नये घर को लेकर काफी उत्साहित दिखे और दीपिका को घर का हर हिस्सा दिखाते नजर आये। दीपिका और रणवीर ने इसी साल अप्रैल में फैंस के साथ दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। इससे पहले दोनों एक बेटी दुआ के माता-पिता हैं, जो जल्द ही दो साल की होने वाली है।

करियर में भी व्यस्त हैं दोनों सितारे

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आने वाले समय में शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में नजर आ सकती हैं। वहीं रणवीर सिंह अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। हाल के दिनों में वह ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद और खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहे।

इसे भी पढ़ें : खान सर कोचिंग केस में एक को राहत, तो दूसरे को झटका… जानें

इसे भी पढ़ें : गली में घुसते ही महिला के साथ कर गये कांड, अब दोनों जेल में…

इसे भी पढ़ें : NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

इसे भी पढ़ें : तस्करों का तांडव, ब’म-गो’लियों से दहला बहियारडीह

इसे भी पढ़ें : जापान से भारत लाये गोल्ड, रांची एयरपोर्ट का गजब नजारा… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...