रांची : एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह। आपदा प्रबंधन की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने लिया फैसला। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह अब 10 जून की सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। सरकार का मानना है कि राज्य में कोरोना के मामले घटे हैं। खतरा अब भी बरकरार है। यहां याद दिला दें कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान राज्य में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले घटे। अस्पतालों में बेड के लिए मारामारी भी खत्म हो गई। संक्रमण घटने के बाद राज्य सरकार ने अनलॉक पर विचार शुरू किया था। सीएम हेमंत सोरेन ने अनलॉक को लेकर सोमवार को लोगों से सुझाव मांगा था। जिसपर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रया दी। अधिकतर लोगों ने पाबंदी के साथ अनलॉक करने का सुझाव दिया था। मगर बैठक के साथ सीएम हेमंत सोरेन ने एक सप्ताह और स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को बढ़ाने का फैसला लिया है।
जानिये क्या है नई गाइडलाइन
- जिले के अंदर और इंटर डिस्ट्रिक्ट में ई-पास की जरूरत नहीं
- सरकार ने जिलों को दो श्रेणियों में बांटकर कुछ रियायत देने का फैसला किया
- ज्यादा संक्रमण वाले 9 जिलों बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, रांची, हजारीबाग, गढ़वा, गुमला और रामगढ़ में कपड़ा, जेवर और जूता-चप्पल की दुकानें छोड़कर बाकी सभी दुकानें खुलेंगी
- अन्य 15 जिलों में सभी दुकानों को खोलने की इजाजत
- सभी 24 जिलों में दुकानें दोपहर 2:00 बजे तक ही खुली रहेंगी
- सभी 24 जिलों में मॉल और मल्टी ब्रांड वाली दुकानें बंद रहेंगी

जोहार साथियों,
अनलॉक-1 हेतु आये आप सभी के सुझावों के लिए अनेक-अनेक धन्यवाद और आभार।
आपके सुझावों, कोरोना संक्रमण की स्थिति, एक्स्पर्ट्स की राय एवं अधिकारियों संग वार्ता कर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह हेतु आज आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लिए गए निर्णय। pic.twitter.com/nKK35WpTlT
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 1, 2021
Read More :BREAKING : वज्रपात की चपेट में आने से दो किशारों की मौत, 4 झुलसे
Read More :महिला से की दोस्ती तो 2 लड़कों को पीटा, काटे बाल और जूतों की माला…














