पत्रकारों के लिए बिग बी ने दिखाई दरियादिली , पूरी की महीनों की बुनियादी जरूरतें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : कोरोना संक्रमितों की सहायता करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन  आगे आए हैं। अमिताभ हाल ही में कई फ्रीलांस पत्रकारों की महीनों की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया। गौरतलब है कि कोरोना की मार का मीडिया पर भी गहरा असर हुआ है। ऐसे में कई फ्रीलांस पत्रकार और फोटोग्राफर्स काम न मिलने पर गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

Read More :BREAKING : वज्रपात की चपेट में आने से दो किशारों की मौत, 4 झुलसे

कुछ अरसा पहले जाहिर की थी इच्‍छा

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ ने हाल ही में कई पत्रकारों को आर्थिक सहायता देकर उनकी राशन-पानी, बिजली का बिल, मकान का किराया, बच्चों की फीस जैसी बुनियादी जरूरों को पूरा कर उन्हें राहत की सांस बिग बी ने मदद के पहले लिस्ट वैरिफाई की ताकि मदद सही व्यक्ति तक पहुंचे। पत्रकार एस फिदाई का कहना है कि, ‘बिग बी ने कुछ अरसा पहले जरूरतमंद फ्रीलांस पत्रकारों की मदद की इच्छा जाहिर की थी। उनके पास एक लिस्ट थी, मगर वह आश्वस्त होना चाह रहे थे कि मदद सही व्यक्ति को मिले, तो हमने उन्हें वह लिस्ट वैरिफाइ करके दी। ‘ दी है।

Read More :बाप ने पहले दो बेटों को मारी गोली, फिर खुद भी…

नजर आए हैं पिता की मशहूर कविता पढ़ते हुए 

हाल ही में अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक मशहूर कविता पढ़ते नजर आए हैं। इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना संकट में एकजुट होने की अपील की है। बिग बी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है। इसमें वह कहते हैं, ‘रुके न तू, धनुष उठा प्रहार कर, तू सबसे पहला वार कर, अग्नि सी धधक-धधक, हिरण सी सजग-सजग, सिंह सी दहाड़ कर, शंख सी पुकार कर, रुके न तू थके न तू, झुके न तू थमे न तू, सदा चले थके न तू, रुके न तू झुके न तू। ये शब्द मेरे पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे और लोगों का मनोबल बढ़ाया था। ये कविता उन्होंने उस समय लिखी थी, जब देश कई सारी चुनौतियों का सामना कर रहा था।

Read More :BREAKING : CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द, High Level मीटिंग के बाद पीएम का फैसला

हम लड़ेंगे एक साथ, हम जीतेंगे

अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘हम लड़ेंगे…एक साथ आओ…हम जीतेंगे…’। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी कई बड़ी फिल्में महामारी के चलते रिलीज के लिए रुकी हुई हैं। इनमें ‘द इंटर्न’, ‘झुंड’, ‘चेहरे’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘मेडे और गुडबाय’ शामिल है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…

Kohramlive : पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर...

राजपाल यादव की शॉर्ट फिल्म ‘उबाल’ इस रोज होगी रिलीज…

Kohramlive : अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों लगातार नये...

Karisma Kapoor के बच्चों को बड़ी राहत, संजय कपूर के बैंक अकाउंट फ्रीज…

करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) के बच्चों समायरा कपूर एवं कियान राज कपूर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सौतेली मां प्रिया कपूर को संपत्ति बेचने, ट्रांसफर करने या गिरवी रखने से रोक दिया गया है।

 दिग्गज एक्टर का निधन…

फिल्मी दुनिया में हर किरदार में घुल जाने वाले दिग्गज एक्टर भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका सोमवार को निधन हो गया। 80 साल के भरत कपूर उम्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण आखिरी सांस ली। अभिनेता अवतार गिल ने मीडिया को