निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का होगा निर्माण, कल आधारशिला रखेंगे सीएम हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड को निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का प्रयास शुरू हो चुका है। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निर्यात व्यवसाय को गति देने एवं बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रांची के धुर्वा में शुक्रवार को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की आधारशिला रखेंगे। इससे पूर्व निर्यात संबंधी गतिविधियों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने राज्य निर्यात संवर्धन समिति और जिला निर्यात संवर्धन समिति का गठन किया है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण में जुडको परियोजना के निष्पादन के लिए एक तकनीकी और कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

कृषि, खाद्य उत्पाद, कपड़ा और तसर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का निर्माण कर बुनियादी सुविधा को बढ़ावा देने का काम करेगी। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर कृषि खाद्य उत्पाद, कपड़ा, तसर उत्पाद और इंजीनियरिंग सामान के निर्यात को बढ़ावा देगा। मालूम हो कि झारखंड देश में सबसे अधिक रेशम का उत्पादन करता है, जिसका देश के कुल उत्पादन में 76.4% हिस्सा है। झारखंड से निर्यात हुई वस्तुओं का आकलन करें, तो 2020-21 में राज्य से कुल निर्यात 1,622.31 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। राज्य से निर्यात 2021-22 (फरवरी 2022 तक) में 2,201.55 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। राज्य से निर्यात की जानेवाली प्रमुख वस्तुओं में लोहा, इस्पात, ऑटो पार्ट्स, लोहा और इस्पात के उत्पाद हैं। वित्तीय वर्ष 2021- 22 में झारखंड से लौह और इस्पात का कुल निर्यात 1.367 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो कुल निर्यात का 62.1% रहा। लाख का उत्पादन करने वाले कुल 5 राज्यों में से 53% उत्पादन झारखंड करता है।

इन देशों में होता है निर्यात

झारखंड से निर्यात का 32% दक्षिण एशियाई देश जैसे बांग्लादेश, नेपाल को जाता है। राज्य का 25% निर्यात दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में जाता है। इसमें वियतनाम सबसे ऊपर है। निर्यात 13% इटली जैसे यूरोपीय देशों और 11% चीन जैसे पूर्वी एशियाई बाजार में किया जाता है।

इसे भी पढ़ें : Google ने Gmail में किया बड़ा बदलाव

इसे भी पढ़ें :जज उत्तम आनंद मौत मामले में ड्राइवर लखन और राहुल दोषी करार, 6 अगस्त को सजा का ऐलान

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े गैस एजेंसी के ड्राइवर को गोलियों से भून डाला…देखें

इसे भी पढ़ें :मटियाने वाली पुलिस को खोज निकालेगी अब यह विदेशी एप्प

इसे भी पढ़ें :जीरो रिस्क पर खुलवाएं Post Office में अकाउंट ! हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

इसे भी पढ़ें :केवल 1499 रुपये में हवाई सफर करने का मौका, यहां देखें ऑफर की डिटेल

इसे भी पढ़ें : याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...