spot_img
spot_img
spot_img

इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

झुमरी तिलैया डैम के पास लूटा गया था पटना के चुन्नू बाबू का ‘माल’

रांची : झुमरी तिलैया डैम के पास लूटा गया था पटना के बाबू शैलेंद्र कुमार चुन्नू का करोड़ों का माल। चुन्नू बाबू की पटना के एक्जीबिशन रोड में गायत्री ज्वेलर्स नाम की दुकान है। इनोवा गाड़ी के अंदर ही बनायी गयी थी तिजोरी। रास्ते भर ढूंढ़ते रह गये अपराधी, पर उन्हें नहीं मिल पाया था सोना, चांदी और रुपया। चुन्नू बाबू को लूटने और कांड में इस्तेमाल रेनो डस्टर गाड़ी का जुगाड़ पलामू के सौरभ राम ने किया था। इस काम में सौरभ ने अपने साथी रौशन उर्फ अमित की मदद ली। चुन्नू बाबू की दुकान और इनोवा गाड़ी की रेकी भी इन्होंने ही की थी। तैयारी ऐसी की गयी थी कि कहीं कोई चूक न हो। अगर डस्टर गाड़ी धोखा दे, तो एक अलग गाड़ी का इंतजाम कर रखा गया था। 13 मार्च को भोर में साढ़े चार बजे चुन्नू बाबू का ड्राइवर अर्जुन शर्मा जैसे ही पटना से कोलकाता जाने के लिए निकला, उसी समय उसके पीछे डस्टर गाड़ी में सवार अपराधी लग गये। ड्राइवर अर्जुन शर्मा के साथ इनोवा गाड़ी में धनंजय सिंह और राजकुमार भी मौजूद थे। कोडरमा घाटी में कई बार ओवरटेक कर इनोवा को रोकने की कोशिश की गयी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तिलैया डैम पार करने के बाद पीछे से आ रही डस्टर ने इनोवा को पीछे से ठोक दिया। इनोवा के रुकते ही सौरभ हथियार का भय दिखाकर सबको अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद धीरज ने इनोवा की स्टीयरिंग संभाल ली और राहुल यादव आगे की सीट पर बैठ गया। बाकी अपराधी पीछे डस्टर गाड़ी से आने लगे।

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में SUV में मिला 1.46 करोड़ कैश, 2 किलो सोना, 56 किलो चांदी… दो धराये

इस बीच रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा को इनोवा लूटे जाने की खबर मिल गयी। रुरल एसपी मो नौशाद, डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह सहित ओरमांझी पुलिस पूरे लाव लश्कर के साथ ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास सघन चेकिंग अभियान में जुट गये। अचानक सामने से तेज गति से आती मेटालिक इनोवा गाड़ी (WB-02AL-9764) को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख धीरज घबड़ा गया और उसने जोरदार ब्रेक मारी। बगल की सीट पर बैठा राहुल यादव उतर कर भागने लगा। दोनों को दबोच लिया गया। सबसे हैरत की बात यह है कि इनोवा लूटने के बाद अपराधी रास्ते भर सोना, चांदी, रुपया खोजते रहे, पर उन्हें नहीं मिला। रास्ते में एक जगह जंगल में भी गाड़ी रोक कर सबकुछ खोजा गया, तब भी नहीं मिला। अपराधियों की मंशा राउरकेला (ओडिशा) भाग निकलने की थी।

इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में डेढ़ महीने की बच्ची को ज’लाकर मा’र डाला, सुनिये क्या बोले SP….

रांची पुलिस तब दंग रह गयी, जब गाड़ी के अंदर से एक करोड़ 46 लाख रुपया नगद, 2 किलो 395 ग्राम सोना और 56 किलो चांदी मिले। रुपये, सोना और चांदी इनोवा गाड़ी के अंदर ही बनायी गयी एक तिजोरी में मिले। बरामद रुपये में 100, 200, 500 और 2000 रुपये के नोटों के बंडल थे। वहीं लूटे गये सोने की कीमत सरकारी दस्तावेज में 70 लाख 80 हजार 130 रुपये बतायी गयी है। करोड़ों रुपये के ये सामान ओरमांझी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश स्वरूप, थानेदार श्याम किशोर महतो और दो गवाह लूटे गये माल के मालिक शैलेंद्र कुमार उर्फ चुन्नू और इनोवा चालक अर्जुन शर्मा की मौजूदगी में बरामद किये गये। वहीं गिरफ्तार अपराधी राहुल के पास से एक देशी पिस्टल बरामद की गयी। यह राज तब बेनकाब हुआ जब पकड़े गये दोनों अपराधियों से सख्ती से पूछताछ की गयी। इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों के नाम और ठिकाने के बारे में पुलिस को सारी जानकारी मिल गयी है। मिली जानकारी पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिनों बाद इस बात का भी खुलासा कर लिया जायेगा कि बरामद रुपये, सोने और चांदी बंगाल में कहां और किसके पर भेजे जा रहे थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...