Ranchi : “दस साल नौकरी की हो गई पर अब तक नौकरी पक्की नहीं हुई। दुखद पहलू यह है कि अब विभाग पहचानने से भी बच रहा है। वहीं उर्जा विभाग ने कई वादे किये, पर सबके सब भुला दिये। लगभग तीन हजार कर्मचारियों को आज सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया गया। कई बार ऊर्जा निगम विभाग को मांग पत्र सौंपा गया। अल्टीमेटम तक दिया गया था। ऊर्जा निगम उनकी मांगो पर हिला डुला तक नहीं। यह नाइंसाफी है।” यह कहना है झारखंड ऊर्जा विकास समिति संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय का।
अजय राय के नेतृत्व में आज दोपहर 12 बजे झारखंड ऊर्जा विकास निगम के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। रांची के धुर्वा गोलचक्कर मैदान से जुलूस की शक्ल में लगभग तीन हजार कर्मी हाथों में बैनर और प्ले कार्ड लिये निगम मुख्यालय पहुंचे। निगम के बाहर शाम पांच बजे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा। अजय राय ने कहा कि हाई कोर्ट का स्पष्ट आदेश है दस साल पूरा कर रहे कर्मियों की नियुक्ति हो। होने वाली नियुक्ति में आउटसोर्स में काम कर रहे कम्प्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के लिए प्राथमिकता तय हो। आउटसोर्स खत्म कर पहले की व्यवस्था लागू हो। अजय राय ने कहा कि अब कर्मियों के मान सम्मान की लड़ाई है। जरूरत पड़ी तो स्ट्राइक भी किया जायेगा। धरना प्रदर्शन के बाद ऊर्जा निगम द्वारा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया।
आज के धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से बाल गोविंद महतो, कुणाल सिंह, दिलीप शर्मा, उदय यादव, विजय महतो, सुजीत कुमार, युनुस खान, वरुण कुमार, मनीष शर्मा, संजीव पांडे, रूपेश सिंह, राजेश मेहता, शिव कुमार साहू, मुकेश साहू, शैलेंद्र कुमार सहित कई अन्य शामिल थे।
से भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ऐ बप्पा, पूरा थाना ही नकली, फर्जी महिला दारोगा तो कमाल की… देखें
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : गोबर उठाने को लेकर हुआ पति से झगड़ा, फिर डेढ़ साल के मासूम के साथ जो किया… देखें
इसे भी पढ़ें : पुलिस बन घर में घुसे, जवान बेटी का कर डाला यह हाल, देखें…






