spot_img

कापासारा कोलियरी में ठप कराया काम, डुगडुगी बजाकर चेतावनी दी

Date:

spot_img
spot_img

धनबाद : धनबाद जिले के कुमारधुबी में एटक और स्थानीय लोगों ने कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में काम ठप करा दिया। साथ ही डुगडुगी बजाकर अनिश्चितकालीन आंदोलन की भी प्रबंधन को चेतावनी दी। पांच अक्टूबर को स्थानीय लोगों को रोजगार और कोल इंडिया द्वारा लागू असंगठित मजदूरों को उचित वेतन सहित अन्य मांगों पर वादाखिलाफी को लेकर एटक के बैनर तले कोलियरी में प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग का काम ठप करा दिया गया। प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसे भी पढ़ें : जेईई एडवांस्ड के नतीजे घोषित, चिराग फलोर ने किया टॉप

स्थानीय ग्रामीणों को काम नहीं देने पर आक्रोश

मौके पर एटक के पदाधिकारी ने बताया कि आठ दिन के भीतर मांगों पर मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कोई पहल नहीं की गयी। आउटसोर्सिंग प्रबंधन ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दे रहा है। कई मजदूरों के पास आई कार्ड नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों को काम नहीं दिया गया है। पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा व चिकित्सा सहित अन्य बुनियादी सुविधा की भी ठोस व्यवस्था नहीं की गयी है। स्थायी मजदूर का दर्जा नहीं मिल पाया है। पीएफ में पैसा जमा नहीं होता है।  सवाल उठाने पर मजदूरों को काम से हटाने की धमकी दी जाती है। ऑउटसोर्सिंग प्रबंधन की मनमानी नहीं चलेगी। अब आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा।

इसे भी पढ़ें : शिकंजा : छह बोरा गांजे के साथ अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: