spot_img

शिकंजा : छह बोरा गांजे के साथ अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

गढ़वा : एक अंतर्राज्यीय महिला तस्कर को पकड़ कर गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी पुलिस को नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर ऊंटारी में चार अक्टूबर की देर रात को कार्रवाई करते हुए बीडीओ सह मजिस्ट्रेट अमित कुमार व इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में एक अंतर्राज्यीय महिला तस्कर सीमा देवी को गिरफ्तार किया गया है। श्री बंशीधर नगर थाने की पुलिस यहां रेलवे क्रॉसिंग के निकट से बोलेरो में लदा छह बोरा गांजा के साथ उक्त महिला को गिरफ्तार किया गया।ट

तीन लाख मूल्य का गांजा बरामद

महिला के पास से कुछ नकद राशि भी बरामद हुई है। गिरफ्तार महिला के मुताबिक बरामद गांजा का वजन लगभग 56 किलो है। गांजा का बाजार मूल्य लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार महिला तस्कर भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बनखेता गांव के रहने वाली है। पुलिस ने जब्त बोलेरो के ड्राइवर सियाराम को भी गिरफ्तार किया है। बोलेरो यूपी के शक्तिनगर निवासी सुभाष सिंह की बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा में नदी की तेज धार के कारण चट्टान पर फंसा युवक

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में बीडीओ सह मजिस्ट्रेट अमित कुमार और इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में गांजा तस्कर की गिरफ्तारी के लिये जाल बिछाया था। नगर ऊंटारी में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण महिला पुलिस के बुने जाल में फंस गई। गिरफ्त में आयी उक्त महिला तस्कर ने बताया कि वह उड़ीसा के झारसुगुड़ा से गांजा लाकर यूपी के रेणुकूट, अनपरा और खड़िया में सप्लाई करती है। उड़ीसा से गांजा लाकर अपने घर भवनाथपुर के बनखेता रखती है। इस बार भी घर जाने के बाद शाम में एक बोलेरो गाड़ी में छह बोरा गांजा लेकर अनपरा खड़िया जा रही थी।गुप्त सूचना मिलने के बाद बंशीधर नगर एवं भवनाथपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर यहां रेलवे क्रॉसिंग के निकट से गांजा लदा बोलेरो को जब्त कर लिया। बोलेरो की तलाशी के दौरान पांच बोरा गांजा के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें : जेईई एडवांस्ड के नतीजे घोषित, चिराग फलोर ने किया टॉप

इसे भी पढ़ें :

पुलिसकर्मियों को दिये ये खास टास्क, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में क्राइम कंट्रोल से लेकर...

भागते कदमों के पीछे छिपा था अपराध का राज…

Dhanbad : धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के कलासंगम-मनईटांड़...

अंतिम सोमवारी पर सुबह इतने बजे खुलेंगे पहाड़ी मंदिर के कपाट…

Ranchi : सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर रांची...

रामगढ़ भीषण ब्ला’स्ट में उजड़े तीन इंजीनियरों के परिवार, इतना मिलेगा मुआवजा…

Ramgarh : रामगढ़ के बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थित सीमेंट...

अब बिना अनुमति सड़क पर उतरे तो होगी कार्रवाई

Ranchi : रांची में अब धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: