RANCHI : विप्रो ने मारवाड़ी कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया है। विप्रो सर्विस डेस्क पद पर नियुक्ति करेगी। कालेज के प्लेसमेंट सेल के को-आर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती ने बताया कि स्नातक के किसी भी संकाय के छात्र-छात्राएं जो वर्ष 2021 की फाइनल परीक्षा में शामिल होंगे वे आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट www.marvadicollegeranchi.ac.in पर जाएं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 मई है। यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन ही होगी। चयन प्रक्रिया प्रीलिमरी स्क्रीनिंग, वॉइस इंटरव्यू और एचआर इंटरव्यू के आधार पर होगी।
इसे भी पढ़ें : नैतिकता नष्ट हुई, मानवता भ्रष्ट हुई… ओ गंगा बहती हो क्यूं… ‘बच्चों’ का कब्रगाह बनी ‘मईया’ की गोद
BASIC कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए
अभ्यर्थी को कंप्यूटर का बेसिक नालेज होना चाहिए। इसके अलावा कम्यूनिकेशन स्किल बहुत अच्छा हो। डाक्यूमेंटेशन का अच्छा नॉलेज हो। किसी तरह का बैकलॉग है तो वह चयन प्रक्रिया के समय क्लियर होना चाहिए। अभ्यर्थी का मैट्रिक व ग्रेजुएशन के बीच तीन साल से अधिक का गैप नहीं होना चाहिए।
जो छात्र पहले से आवेदन सर्विस डेस्क सेलेक्शन प्रोसेस में पहले भाग ले चुके हैं वे आवेदन नहीं करें। चयन होने पर 1.8 लाख का पैकेज होगा।
इसे भी पढ़ें : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)










