RANCHI : झारखंड में ठंड का मौसम अपने शबाब की ओर बढ़ने लगा है। रोज पारा गिर रहा है और ठंढ बढ़ रही है। कोहरे का असर भी दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा झारखंड में गिरते तापमान और कोहरे की प्रमुख वजह बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मैंडूस और उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी को बताया जा रहा है। राजधानी रांची और आसपास के इलाके में कनकनी बढ़ी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना जताई है। 12 दिसंबर के बाद से सुबह में कोहरे और धुंध के बाद भी आसमान साफ रहेगा।
कहां कितना कम हुआ तापमान
रांची में 9 नवंबर को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। जमशेदपुर में 28.02 डिग्री अधिकतम तापमान रहा औऱ न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम सिमडेगा में 07.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि रात में आकाश में बादल छाये रहने के कारण सुबह में काफी देर तक कोहरा रहने की संभावना है।
क्या दिसंबर में होगी बारिश
रांची में 2014 से अब तक का रिकॉर्ड देखा जाये, तो दिसंबर माह में बारिश भी हुई है और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। रांची में 2015 में तीन दिसंबर को 12.6 मिमी व 2018 में 18 दिसंबर को 57.8 मिमी, 2019 में 26 दिसंबर को 21.1 मिमी व 2021 में 29 दिसंबर को 19.8 मिमी बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिक ने अबतक बारिश का अनुमान नहीं लगाया है।
इसे भी पढ़ें : ख्वाहिश हुई पूरी, जुड़वा बहनें बनी जुड़वा भाइयों की दुल्हन… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जमीन हड़पने की खातिर पड़ोसी कर गया बड़ा भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap














