गोला : भैरवी जलाशय के विस्थापितों को उनका हक और अधिकार जरूर मिलेगा। साथ ही पंचायत में स्थापित होने वाली फैक्ट्रियों के कारण विस्थापित और प्रभावित लोगों को भी उनका उचित हक और अधिकार दिलाकर रहेंगे। इसके लिए जिस हद तक लड़ाई लड़नी होगी लड़ेंगे। यह कहना था दुर्गा सोरेन सेना का।
शुक्रवार को गोला प्रखंड के बरियातू पंचायत में पुनर्वास स्थल स्थित सामुदायिक भवन में डीएसपी बैठक की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और विस्थापितों प्रभावितों को उनका हक दिलाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बिनू कुमार महतो युवा टाइगर एवं संचालन रमेश कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय नेता सुनील राज चक्रवर्ती उपस्थित हुए। दुर्गा सोरेन सेना के बरियातू पंचायत संयोजक रमेश कुमार, अरबिंद कुमार मुंडा, अजय मुण्डा एवं सुनील कुमार महतो को बनाया गया। मौके पर लालमोहन महतो, चंदन नायक, कुलदीप कुमार, पूरन साव, विनोद कुमार, राम लोचन महतो, रामनंदन महतो, विष्णु कुमार महतो, सुनील दांगी, आदिल इनामी, बुटल साव, साहेब राम महतो, मदन लाल मुंडा, रामप्यारी मुंडा, सुरेश मुंडा, संजय कुमार महतो उपस्थित हुए।
इसे भी पढ़ें :वकील की शादी का आनोखा कार्ड हुआ वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें :चहल की वाइफ ने विराट कोहली-को सिखाया डांस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की
इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :खतरे की घंटी : सरकार ने सभी राज्यों को किया अलर्ट, जानिये वजह…
इसे भी पढ़ें :JPSC का Cut off marks जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT
इसे भी पढ़ें :गुमला में माओवादियों ने थाना भवन को उड़ाया, पर्चा में लिखा…












