spot_img
spot_img
spot_img

बीवी ने मछली बढ़िया नहीं बनाई, हो गया बड़का कांड, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DHANBAD : ”गांव मे भंडारा था, घर के सभी लोग भंडारे में जाने वाले थे। पापा शंकर मंडल मछली लेकर घर आये। मां को मछली बनाने को कहा, मां ने मछली बनाने से मना कर दिया, बोली, खुद बना लो और बर्त्तन भी खुद साफ कर देना, पापा को गुस्सा आ गया। मां को गरियाने लगे। मां भी गुस्सा गई, पर मछली बना दी और पापा को खाना परोस दी। मछली बढ़िया नहीं बनाने की बात पर दोनों में फिर से झगड़ा होने लगा, तब पापा ने मछली और खाना दोनों उठाकर फेंक दिया, वहीं मम्मी को मारने-पीटने लगे। इस पर मम्मी ने सुसाइड कर लेने की बात कही, तब पापा ने कहा, जाओ जाकर मर जाओ, इसी बात पर मम्मी कमरे के अंदर चली गई और फांसी के फंदे पर झूल कर सुसाइड कर ली।”  यह कहना है सुसाइड कर लेने वाली विवाहिता सरस्वती उर्फ पुतूल मंडल की बेटी का। वहीं पुतूल के भाई इंद्रजीत मंडल का इल्जाम है कि उसकी बहन को उसके पति शंकर मंडल ने मार कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया, ताकि यह सुसाइड का मामला लगे। दोनों पति-पत्नी में मछली बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने पति शंकर मंडल को अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहीं शंकर बार-बार थाना में बोल रहा था कि उसने अपनी पत्नी को नहीं मारा। पत्नी ने खुद चादर से फांसी लगा ली। वह उसे अस्पताल भी ले गया, पर वह नहीं बची। शंकर ISM में डीन RND विभाग में जूनियर टेक्निशियन है। यह वारदात धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के IIT ISM कैंपस से सटे धैया मंडल बस्ती में हुई।

सिंदरी सीमाटाड़ में रहनेवाले इंद्रजीत मंडल ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि रविवार की सुबह 8 बजे शंकर मंडल घर पर मछली लेकर आया था। मछली बनाने को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इंद्रजीत का इल्जाम है कि शंकर और उसके घरवाले उसकी बहन पुतुल मंडल को मारा-पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसे फंदे पर लटकाने की कोशिश की थी। शंकर नशे में था। इंद्रजीत ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा। बाद में उसकी बहन को सताने का दौर शुरू हो गया था। एक दफा पूरे मामले की शिकायत महिला थाना में भी की गई थी। कई दफा समाज और पंचायत के लोगों ने बिगड़ते रिश्ते को संवारने की कोशिश भी की थी। उसकी बहन की मौत की खबर उन्हें उनके एक पड़ोसी से मिली। बहन के ससुराल वाले ने इसे बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया।

इसे भी पढ़ें : फातमा हॉस्पिटल में IT ने 60 घंटे की छापेमारी, 90 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज मिले

इसे भी पढ़ें :OMG!1500 किलो टमाटर से बना सैंटा… देखें कहां

इसे भी पढ़ें :27 दिसंबर को होगा एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार

इसे भी पढ़ें :“करुणा सिंधु” में ग्रैंड सेलिब्रेशन, दान होगा 300 किलो सोना… देखें

इसे भी पढ़ें :इस गांव में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गोलमाल करने वाले इंजीनियरों पर गिरी गाज, सीएम हेमंत ने दिया आदेश

इसे भी पढ़ें : टीवी एक्ट्रेस तुनिशा सीरियल के सेट पर इस हाल में मिली…देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...