spot_img

“करुणा सिंधु” में ग्रैंड सेलिब्रेशन, दान होगा 300 किलो सोना… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जुड़वा बच्चों को जन्म देकर ईशा अंबानी के स्वागत को यादगार बनाने के लिए उनका रेजिडेंस “करुणा सिंधु” सज धजकर तैयार है। बीते 19 नवंबर को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक बेटी और बेटे को जन्म देने के बाद ईशा आज मुंबई लौट आई। ईशा और उनके जुड़वा बच्चों की देख-रेख के लिए उनके साथ  अमेरिका से डॉक्टरों और नर्सों की एक स्पेशल टीम भी आई। अमेरिका के सबसे अच्छे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ गिबसन भी इस फ्लाइट में मौजूद थे। ईशा और उनके बच्चों को अमेरिका से मुंबई तक कतर फ्लाइट से लाया गया, यह फ्लाइट उनके दोस्त ने भेजी थी। देश के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की खुशहाल जिंदगानी के लिए कल घर में बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। कई नामी-गिरामी मंदिरों के पुजारी और आचार्य ईशा और उनके जुड़वा बच्चों को आशीर्वाद देने आएंगे। पूजा-पाठ भी होगा। भोजन प्रसादी के लिए दुनियाभर से केटरर्स बुलाए गए हैं।

ईशा के सास-ससुर अजय पीरामल और स्वाति पीरामल अपने पोते को गोद में ले जाते हुए।

अपने बच्चे को गोद में ले जातीं ईशा अंबानी पीरामल। उनके पीछे पिता मुकेश अंबानी।

इस लम्हें को यादगार बनाने के लिए कई इंतेजाम किए गए है। मीडिया और सोशल मीडिया में तैयारी को लेकर खबरें छाई हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर, श्री द्वारकाधीश मंदिर और नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर समेत कई मंदिरों से प्रसाद मंगवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि इस मौके पर अंबानी परिवार 300 किलो सोना दान करेगा। “करुणा सिंधु” और “एंटिला” में बच्चों के लिए नर्सरी को पर्किंस एंड विल ने डिजाइन किया है। इनमें घूमने वाले बिस्तर और ऑटोमैटिक छत मौजूद हैं, ताकि बच्चे सूरज की रोशनी में बैठ-लेट सकें। नर्सरी का सारा फर्नीचर लोरो पियाना, हर्मीज और डियोर ने खासतौर पर तैयार किया है। दोनों बच्चों के कपड़े डोल्चे एंड गबाना, गूची और लोरो पियाना ने बनाए हैं। बच्चों के लिए BMW ने खास कार सीट डिजाइन की हैं। दोनों बच्चों की देखभाल के लिए अमेरिका से स्पेशल ट्रेनिंग लिए 8 नैनी और खास नर्सेज को लाया गया है। वो बच्चों के साथ यहीं रहेंगी। ईशा और आनंद की बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है। अंबानी और पीरामल परिवार ने रविवार दोपहर को मीडिया को यह जानकारी दी। करुणा सिंधु में बेटी ईशा अंबानी रहती है। वहीं मुकेश अंबानी के घर का नाम एंटीलिया है।

Isha Ambani Arrives in Mumbai Mukesh Ambani Special Puja for Twins Isha Ambani: ईशा के जुड़वां बच्चों के लिए पिता मुकेश अंबानी करेंगे विशेष पूजा, जानिए कितना देंगे दान

इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गोलमाल करने वाले इंजीनियरों पर गिरी गाज, सीएम हेमंत ने दिया आदेश

इसे भी पढ़ें : टीवी एक्ट्रेस तुनिशा सीरियल के सेट पर इस हाल में मिली…देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...