GUMLA : शराब के नशे धुत पति ने अपनी पत्नी की डंडे से बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। दोनों ही शराब के नशे में एक दूसरे से लड़ रहे थे। और इसी दौरान पति ने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान किशोर खड़िया की पत्नी सोमारी खड़िया (35) के रूप में की गई। दंपती की 5 साल की एक बेटी है। यह घटना बसिया थाना क्षेत्र के मोरेंग गांव की है।
Read More : Palamu : पहले पत्नी को काट डाला, फिर खुद कुएं में लगा दी छलांग…
ग्रामीणों के अनुसार सोमारी खड़िया कहीं से शराब पी कर देर शाम घर लौटी थी। किशोर खड़िया भी शराब के नशे धुत था। इसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। आक्रोशित किशोर ने घर में रखे सखुआ के डंडे से पत्नी पर कई वार कर दिया। इससे सोमारी को गंभीर चोट लगी और उसने दम तोड़ दिया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाने में दी। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल लिंडा ने कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
Read More :#UPSC IES- ISS 2020 परीक्षा के इंटरव्यू का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, जानें तारीख














