kohramlive desk : UPSC ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2020 के इंटरव्यू के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आयोग के अनुसार आयोग की वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार, IES-ISS परीक्षा 2020 के पर्सनालिटी टेस्ट 19 जुलाई 2021 से शुरू होंगे। इंटरव्यू परीक्षा दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से शुरू होगा और दूसरा शिफ्ट दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। आयोग जल्द ही कैंडिडेट्स के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स यूपीएससी कमीशन की वेबसाइट www.upsc.gov.in से इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
Read More : Palamu : पहले पत्नी को काट डाला, फिर खुद कुएं में लगा दी छलांग…
ISS के 98 कैंडिडेट्स और IES के लिए 20 कैंडिडेट्स होंगे शामिल
उम्मीदवार इंटरव्यू की तारीख में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे। UPSC की ओर से जारी डेट के मुताबिक ही कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। जानकारी के मुताबिक, UPSC की आईईएस परीक्षा के इंटरव्यू में कुल 20 कैंडिडेट्स शामिल होंगे और आईएसएस परीक्षा के इंटरव्यू के लिए कुल 98 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया गया है।
Read More :गैस टैंकर और दवा से भरे ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौत








