पलामूः पति ने गुस्से में पत्नी को टांगी से काट डाला। इसके बाद नशे में धुत पति ने कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना आसपास के इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल के खजूरी नौडीहा गांव की है।
आसपास के लोगों के अनुसार पति पत्नी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में पति ने पत्नी को काट डाला और फिर खुद कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।












