New delhi : हर टीचर का पढ़ाने का अपना तरीका होता हैं। कोई थ्योरी पर ज्यादा ध्यान देता है, तो कोई बच्चों को प्रैक्टिकल सिखाता है, ताकि बच्चे क्लास में ज्यादा से ज्यादा दिलचस्पी लें. ताइवान के एक टीचर ने बच्चों को पढ़ाने का अजब-गजब तरीका अपनाया है। आमतौर पर कोई भी टीचर बच्चों को एडल्ट साइट (Maths Class on Pornhub) देखने के लिए नहीं कहता, लेकिन ताइवान के एक टीचर ने गणित की क्लास ही पॉर्न साइट (Taiwanese Teacher Maths Class on Pornhub) पर लगानी शुरू कर दी ।
अब तक वह 200 से अधिक वीडियो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर चुका है। चांगसू नाम के इस शिक्षक के पास गणित में मास्टर डिग्री है और कथित तौर पर 15 वर्षों से ऑनलाइन और ताइवान के स्कूलों में पढ़ा रहा है। पहले वह ऑनलाइन क्लास के लिए YouTube पर निर्भर था, लेकिन पिछले साल उसने Pornhub पर कुछ एपिसोड अपलोड करके क्लास लेने का फैसला किया।
टीचर चांगसू ने कहा कि, ‘चूंकि बहुत कम लोग वयस्क वीडियो प्लेटफॉर्म पर गणित पढ़ाते हैं, और इन प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे लोग हैं जो पोर्न वीडियो देखते हैं, मैंने सोचा कि अगर मैं अपने वीडियो वहां अपलोड करता हूं, तो बहुत से लोग उन्हें देखेंगे। ‘ चांगसू ने XVideos और NXNN पर भी अपने वीडियो को अपलोड करने की कोशिश की।
फिलहाल चांगसू का Pornhub चैनल है जिसका नाम ‘changhsumath666 ‘ है। उन्होंने कहा: ‘कई छात्र जिन्हें गणित पढ़ाने वाले शिक्षक की आवश्यकता होती है, वे मुझे पोर्नहब के माध्यम से जानते हैं, और उनमें से कुछ मेरा पाठ्यक्रम खरीदते हैं। ‘ पाठ्यक्रम बेचकर चांगसू प्रति वर्ष 7,500,000 न्यू ताइवान डॉलर (करीब 1। 88 करोड़ रुपये) कमाते हैं यानी हर महीने करीब 15 लाख रुपये।
चांगसू ने स्वीकार किया कि वह ‘Pornhub पर गणित नहीं पढ़ाना चाहते थे’, लेकिन इसके बजाय दुनिया को यह बताना चाहते थे कि वह ताइवान के एक शिक्षक है जो कैलकुलस को अच्छी तरह से पढ़ा सकते हैं।
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत












