रांची : वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं। हमें पौधों को अपने अपने पूर्वज के नाम पर लगाने चाहिये, ताकि उनकी देखभाल अच्छे से हो सके। उक्त बातें मंगलवार को रांची के डीएवी गांधीनगर में पर्यावरण प्रेमियों ने कही। मौका था पौधरोपण सह पर्यावरण जागरुकता अभियान कार्यक्रम का।
रांची नगर निगम के प्रयास से सहायक नगर आयुक्त के निर्देश पर स्नेह फाउंडेशन एवं एलमुनाई एसोसिएशन मारवाड़ी कॉलेज रांची ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में डीएवी गांधीनगर के शिक्षक के साथ-साथ विद्यार्थियों के बीच सैकड़ों पौधा बांटा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैशियत से स्कूल के प्रचार्य एसके सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी एवं गौरव अग्रवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रमोद कुमार सहाय, कृष्णा कुमार प्रसाद, गोविंद झा, शुभम मंत्री, संजय प्रामाणिक, शुभम चौधरी, अमित कुमार, राजकुमार मंडल, नगर निगम के सहायक अभियंता सौरव केशरी, लोकेश कुमार सिंह, राजकुमार हॉर्टिकल्चर सेल मौजूद थे। कार्यक्रम में रौशन कुमार सिंह, कविता कुमारी, रमन कुमार, किशन आदि भी उपस्थित थे।
Read More : पॉर्न साइट पर ये क्या पढ़ा रहे मास्टर साहब, कमाई में बना डाले रिकॉर्ड
Read More : अब यह ड्रेस नहीं पहन पायेंगे आप, देखें क्यों…
Read More : एग्जाम पेपर में छात्र ने लिखा ऐसा जवाब कि हो गया वायरल, पढ़िये…
Read More : …लोगों से कहा- इन्हें मारे नहीं, हमें सूचना दें, देखें वायरल वीडियो














