Kohramlive: PM नरेंद्र मोदी बराबर मोटे अनाज यानी ज्वार, बाजरा और रागी जैसी फसलों के उत्पादन को बढ़ाने की बात करते हैं। उन्होंने रविवार को एक बार फिर से अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इनको बढ़ावा देने के लिए जन-आंदोलन चलाने की बात कही।
इनकी मदद से दूर किया जा सकता है कुपोषण
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इनके जरिए एकतरफ कुपोषण दूर किया जा सकता है। वहीं डायबिटीज़ और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से लड़ने में भी ये कारगर हैं। इसके अलावा इन फसलों को कम पानी में भी पैदा किया जा सकता है।
क्यों सेहत के लिए अच्छे हैं मिलेट्स फूड
मोटे अनाजों को मिलेट्स या फिर सुपर फूड भी कहा जाता है। इसका अर्थ उन खाद्य पदार्थों से होता है, जिनमें पोषक तत्व अपेक्षाकृत अधिक होते हैं और ग्लाइसेमिक लोड भी कम होता है। इन फसलों में मुख्य रूप से 8 अनाजों- ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को शामिल किया जाता है। इनमें गेहूं और चावल की तुलमा में सॉल्युबल फाइबर ज़्यादा होता है। इसके चलते इन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों में खाना उपयोगी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें :बिहार से हथियार लाकर झारखंड में खपाने वालों का क्या हुआ हाल… देखें
इसे भी पढ़ें :मामा ने 2 साल के भांजे को मार दी गोली, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पुलिस ने BPSC अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें Video
इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जनसुनवाई को बीच में ही छोड़ चल पड़े सीएम गहलोत… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं सोनिया गांधी की मां…
इसे भी पढ़ें :स्विच ऑफ के बाद भी चोरी हुआ Smart Phone झट से मिल जाएगा, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो








