spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस ने BPSC अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें Video

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 67वें पीटी एग्जाम के पैटर्न में बदलाव किया है। इसके खिलाफ बुधवार को पटना में अभयर्थियों ने प्रदर्शन किया। BPSC ऑफिस के बाहर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस लाठीचार्ज किया। कई छात्रों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दिलीप ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।

BPSC PT एग्जाम पैटर्न बदलने का विरोध कर रहे स्‍टूडेंट

बता दें कि बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन 67वीं पीटी एग्जाम का आयोजन 20 और 22 सितंबर 2022 को किया जाएगा। इस बार यह परीक्षा दो दिन की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में परसेंटाइल के आधार पर अंक देने का निर्णय लिया गया है। परसेंटाइल स्कोर परसेंटेज स्कोर के समान नहीं है। परसेंटाइल स्कोर उन सभी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर बेस्ड होगा जो उस शिफ्ट के एग्जाम में शामिल हुए होते हैं। पर्सेंटाइल का अर्थ यह होता है कि कितने उम्मीदवार हैं, जिनके मार्क्स आपसे कम या बराबर आए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो पर्सेंटाइल का मतलब होता है कि किसी अभ्यर्थी को कितने छात्रों से ज्यादा नंबर मिला है।

एक तरह से परसेंटाइल स्कोर दर्शाता है कि अभ्यर्थी ने कितने फीसदी उम्मीदवारों से ज्यादा मार्क्स परीक्षा में स्कोर किया है। उदाहरण के लिए अगर किसी अभ्यर्थी का परसेंटाइल 70 फीसदी है तो इसका मतलब हुआ कि उसने 70 फीसदी उम्मीदवारों से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं। बीपीएससी परीक्षा देने वाले छात्र इसका विरोध कर रहे है।

इसे भी पढ़ें :वर्दी में आए लुटेरों ने मिर्ची झोंक लूट लिया 2 करोड़ का माल… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :जनसुनवाई को बीच में ही छोड़ चल पड़े सीएम गहलोत… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं सोनिया गांधी की मां…

इसे भी पढ़ें :स्विच ऑफ के बाद भी चोरी हुआ Smart Phone झट से मिल जाएगा, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

बिहार में गैंगरे’प, गुप्तांग से निकली गो’ली, गिट्टी और…

Bihar : बिहार के बेगूसराय से मानवता को शर्मसार...