Kohramlive : बिहार के वैशाली में बहन के प्रेम विवाह से भाई नाराज था। उसने अपने 2 साल के भांजे दिलखुश कुमार के पैर में गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है। वह खतरे से पुलिस मामले को संदेहास्पद बता रही है। मामला रुस्तमपुर ओपी थाना क्षेत्र के सैदाबाद का है।
स्थानीय लोगों ने किया था विरोध
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे सैदाबाद निवासी संतोष कुमार का 2 साल का बेटा दिलखुश दरवाजे पर था। इसी दौरान रुस्तमपुर निवासी उसका मामा अशोक कुमार एव संतोष कुमार आए और बच्चे को गोद मे लेकर मोटरसाइकिल से लेकर जाने लगा। बच्चे को ले जाते देख स्थानीय लोगो ने विरोध किया। इसके बाद मामा संतोष ने भांजे के पैर में गोली मार दी और बाइक से फरार हो गया।
पुलिस ने कहा, मामला संदेहास्पद
इस संबंध में घायल बच्चे की चाची रीना देवी एवं चाचा अशोक राय ने बताया कि दिलखुश को उसके मामा ने पैर में गोली मार दी और फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिलखुश की मां रेशमी देवी ने वर्ष 2020 में सैदाबाद के रहने वाले संतोष कुमार से भाग कर प्रेम विवाह किया था। रेशमी देवी के पिता ने दिलखुश के पिता के खिलाफ रुस्तमपुर ओपी में अपहरण कर शादी करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। ओपी प्रभारी शुभनारायन यादव ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। परिजनों द्वारा अभी आवेदन नही मिला है। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर करवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :वर्दी में आए लुटेरों ने मिर्ची झोंक लूट लिया 2 करोड़ का माल… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :जनसुनवाई को बीच में ही छोड़ चल पड़े सीएम गहलोत… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं सोनिया गांधी की मां…
इसे भी पढ़ें :स्विच ऑफ के बाद भी चोरी हुआ Smart Phone झट से मिल जाएगा, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो












