Godda : सड़क हादसे के बाद गोड्डा में बवाल हो गया। एक तेज रफ्तार हाईवा ने एक स्कूली छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। छात्रा के दोनों पैर पर हाईवा का चक्का चढ़ गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। यह देख ग्रामीणों का आक्रोश उबल पड़ा। हाईवा चालक को पकड़कर जमकर पीटा, उसके बाद हाईवा में भी तोड़फोड़ की। सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही थानेदार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर लोगों में इतना गुस्सा था कि वह मानने को तैयार नहीं। इसी बीच पुलिस से उनकी बहस हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी को बंधक बना लिया। पुलिस को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद आईआरबी के जवानों सहित आसपास के कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस बल ने सभी बंधक पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया ये हादसा गोड्डा के बोआरीजोर-ललमटिया मेन रोड पर हुआ। हादसे में घायल होने वाली छात्रा का नाम प्रेमशिला मुर्मू है। वह गांधी मेमोरियल स्कूल से पढ़ाई कर वापस अपने घर साइकिल से लौट रही थी। इसी दौरान हाइवे ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़ें : बाइक चोर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, SI का कान कटा, देखें…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत रूपेश पांडेय की मां को क्या-क्या दिया… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के ITI में होगी बंपर बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : सरना और मसना स्थल को संरक्षित करने का लिया है संकल्प : सीएम
इसे भी पढ़ें : MS Dhoni के इस IPL विज्ञापन पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह
इसे भी पढ़ें : 4 IPS अधिकारियों का प्रमोशन, रांची DIG बने अनीश गुप्ता
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति






