spot_img
spot_img
spot_img

सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत रूपेश पांडेय की मां को क्या-क्या दिया… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • रुपेश पांडेय हत्या मामले की हर दृष्टिकोण से हो रही जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : सीएम

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत रूपेश पांडेय की मां उर्मिला देवी को नियुक्ति पत्र और पांच लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने मंत्री बादल द्वारा प्रदत एक लाख रुपए का चेक भी उन्हें सौंपा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत रुपेश के परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में आप अकेले नहीं हैं। आपके साथ सरकार खड़ी है। आपकी जो भी समस्या या जरूरत होगी, उसे सरकार हरसंभव पूरा करने की कोशिश करेगी।

जल्द पूरे मामले का होगा, मिलेगा इंसाफ

मुख्यमंत्री ने दिवंगत रूपेश के परिजनो को भरोसा दिलाया कि सरकार के स्तर पर उसकी हत्या की जांच हर दृष्टिकोण से की जा रही है। उसकी हत्या क्यों हुई और कौन इसमें शामिल है? जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। इस हत्याकांड में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको हर हाल में इंसाफ मिलेगा।

ये थे मौजूद

इस मौके पर मंत्री चम्पई सोरेन, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उमाशंकर अकेला, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय के अलावा दिवंगत रुपेश पांडेय के पिता सिकंदर पांडेय, मां उर्मिला देवी और परिजनों में सुरेंद्र तिवारी, अनिल कुमार पांडेय, झारखंडी पांडेय, नागेंद्र पांडेय, सुवास देवी और बिनोद विश्वकर्मा मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : झरिया की सड़क पर मच गया कोहराम, देखिये क्‍या हुआ…

इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दूल्‍हे को पुलिस वैन ने कुचला, आक्रोशित लोगों ने क्‍या कर डाला, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...