Ranchi : राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवती ट्रेन की चपेट में आई होगी। लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतका की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस को मौके से कोई पहचान पत्र या सामान नहीं मिला है, जिससे युवती की शिनाख्त हो सके। आसपास के लोगों और यात्रियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अभी इतने रोज तक मिलेगी गर्मी से राहत… जानें
इसे भी पढ़ें : बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…
इसे भी पढ़ें : चौंकाने वाली खोजः क्या इंसानों के पास कभी तीसरी आंख थी? …
इसे भी पढ़ें : Royal Enfield की नई Bullet 650 लॉन्च, कीमत जानें…
इसे भी पढ़ें : शादी की सालगिरह पर मायके जा न सकी, हो गया बड़ा कांड…






