झारखंड में अभी इतने रोज तक मिलेगी गर्मी से राहत… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी रांची में शुक्रवार भोर से ही मौसम सुहाना हो गया। तेज हवा के साथ जबर्दस्त बारिश हुई। कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर तक लोगों ने तपिश से थोड़ी राहत महसूस की। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यह राहत और बढ़ सकती है, क्योंकि राज्य में प्री-मॉनसून एक्टिविटी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

रांची-जमशेदपुर में तापमान नीचे आया

गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा राहत जमशेदपुर के लोगों को मिली। यहां हुई हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान रांची से भी नीचे चला गया। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि मेदिनीनगर अब भी गर्मी की चपेट में है, लेकिन वहां भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 2.8 डिग्री कम हुआ है।

1 जून तक आंधी और बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 29 मई से 1 जून तक रांची समेत झारखंड के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके असर से अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

केरल में अटका मॉनसून, झारखंड को अभी इंतजार

दूसरी ओर, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तक केरल नहीं पहुंच पाया है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून फिलहाल अंडमान-निकोबार और केरल के बीच सक्रिय है, लेकिन आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी है।

हालांकि केरल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुये येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मॉनसून 29 मई से 3 जून के बीच केरल पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है तो झारखंड में मॉनसून की एंट्री 14 से 17 जून के बीच होने की संभावना है।

 

## इस बार सामान्य से कमजोर रह सकता है मॉनसून

 

मौसम विभाग ने अलनीनो के असर को लेकर भी चिंता जताई है। विभाग के मुताबिक, इस साल मॉनसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। इसका असर बारिश की मात्रा और खेती दोनों पर पड़ सकता है।

 

फिलहाल झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर यही है कि भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है और आने वाले दिनों में आंधी-बारिश के साथ ता

पमान में और राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें : बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…

इसे भी पढ़ें : चौंकाने वाली खोजः क्या इंसानों के पास कभी तीसरी आंख थी? …

इसे भी पढ़ें : Royal Enfield की नई Bullet 650 लॉन्च, कीमत जानें…

इसे भी पढ़ें : शादी की सालगिरह पर मायके जा न सकी, हो गया बड़ा कांड…

इसे भी पढ़ें : BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, इनके घरों पर चलेगा बुलडोजर… जानें

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में आज नगर विकास को...

अब घर बैठे मिलेगा बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद… कैसे जानें

Deoghar : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर...

20 करोड़ के मकान में मिली दो ला’शें, जिंदगी में कोई अपना नहीं!

Delhi : दिल्ली के बीचों-बीच, मध्य दिल्ली के राजिंदर...

गढ़वा में ‘एक्शन मोड’ में दिखे DC, किसी का वेतन रोका, तीन कार्यमुक्त…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा आज...