Kohramlive : खेलते-खेलते 3 मासूम काल के गाल में समा गए। तीनों घर के पास खेल रहे थे। अचानक घर में आग लग गई। जिसमें तीनों बच्चे जिंदा जल गए। घरवाले जब तक पहुंचे तीनों काल के गाल में समा चुके थे। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना राजस्थान के बाड़मेर के नागाणा स्थित बांदरा गांव की है।
मरने वालों बच्चों की पहचान 4 साल के सरूपी, 2 साल के अशोक सिंह और 7 साल की रुकमा के रूप में हुई। अशोक और रुकमा सगे भाई बहन थे। सरूपी के दादा ने बताया कि हम लोग पड़ोस के गांव में शादी में गए हुए थे। घर पर मेरे भाई की पत्नी, मेरा पोता और भतीजा-भतीजी थे। दोपहर करीब 3 बजे झोपड़ी में आग लग गई और यह हादसा हो गया।
घटना के अनुसार बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे खेत में बनी झोपड़ी से धुआं निकलता देख वहां से गुजर रहे बच्चे चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज पर जब तक लोग वहां पहुंचे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों बच्चों की चहचहाअट शांत हो गई। झोपड़ी समेत तीनों बच्चे जल चुके थे। आग कैसे लगी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग शहर में जंगली हाथी की एंट्री, महिला बनी शिकार
इसे भी पढ़ें : 4 बच्चों की मां को मिली भयानक मौ*त, सड़कों पर दिखा लोगों का गुस्सा
इसे भी पढ़ें : ALERT ! रांची में नकली सिंदूर से लेकर मुल्तानी मिट्टी तक की बिक्री, चौंका गई टीम
इसे भी पढ़ें : जंगल में खोल रखी थी नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री, चौंक गये अधिकारी
इसे भी पढ़ें : ए बप्पा ! अब कोर्ट में घुस गया तेंदुआ… देखें वीडियो








