spot_img
spot_img
spot_img

जहां जिंदगी का मसीहा होना था, वहां मौ’त का साया… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : कभी किसी ने सोचा भी न होगा कि इलाज के नाम पर झूठ की इतनी मोटी चादर ओढ़ी जा सकती है, एक नाम है आरोग्या हॉस्पिटल, जो गांव-गांव में ‘इलाज के मंदिर’ के रूप में जाना जाने लगा था। मगर इस मंदिर के अंदर कोई भगवान नहीं, बल्कि झूठ और लापरवाही का कारोबार चल रहा था। यह वही जगह है, जहां वर्षों से प्रकाश सोनी नामक शख्स खुद को “डॉक्टर” बताकर मासूम जिंदगियों से खिलवाड़ करता रहा। न मेडिकल डिग्री, न पंजीकरण, बस सफेद कोट पहनकर मौत से खेल का सिलसिला। हाल ही में बड़कागांव के ही कमरुद्दीन अंसारी को पेट में संक्रमण हुआ। इलाज की आस में वे इस हॉस्पिटल पहुंचे। वहां न कोई जांच, न कोई परामर्श, बस झूठी तसल्ली, “तुम ठीक हो जाओगे।” पर किस्मत को कुछ और मंजूर था। हालत बिगड़ी तो जब वे लौटे, “डॉक्टर साहब” ने इलाज तो दूर, बदज़ुबानी से जख्म और गहरा कर दिया, “हमसे बड़ा डॉक्टर कोई नहीं।” जब पत्रकारों ने हकीकत सामने रखी तो स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा, “बिना रजिस्ट्रेशन कोई भी अस्पताल नहीं चला सकता। जांच टीम भेजी जायेगी और दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।” वहीं, जिस शख्स प्रकाश सोनी पर इल्जाम लगा, वो कैमरा के सामने से इंकार कर गये, सुनें क्या बोले चिकित्सा पदाधिकारी और लोग…

इसे भी पढ़े :गांव में मुस्कुराया उजाला, जब नेता ने निभाया वादा…

इसे भी पढ़े :बलियारी में फिर जलेगी आस्था की लौ, महायज्ञ की तैयारी शुरू…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...