CHATRA : चतरा जिले के प्रतापपुर ब्लॉक के बभने बाल गांव के लोगों ने मंगलवार को श्रमदान से एक हजार फीट लंबी सड़क खुद बना डाली। यह सड़क जर्जर हो चुकी थी। सड़क प्रतापपुर डुमरवार पथ में प्रतापपुर देवी मंडप से होकर बभने बाल की ओर जाती है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से जर्जर सड़क की मरम्मती कराने की गुहार लगाई। मगर किसी ने नहीं सुनी। जिसके बाद थक हारकर ग्रामीणों ने सोमवार रात बैठक कर इस सड़क को खुद बनाने का निर्णय लिया। इस काम में 25 लोग जुटे और इसे पूरा कर लिया।
इसे भी पढ़ें : ब्लैक फंगस का कहर, 24 घंटे में 5 की मौत, जानिये क्या है लक्षण
100 घरों का है यह गांव
सड़क निर्माण कार्य का नेतृत्व करने वाले समाजसेवी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आरईओ रोड से बाल पर जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हो चुकी थी। बरसात के दिनों में पानी सड़क पर जमा हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्ब्कत हो रही थी। इस मुहल्ले व गांव में लगभग 100 घर हैं। प्रतापपुर के समाजसेवी बिनोद कुमार यादव ने इस कार्य को पूरा करने के लिए छरी का डस्ट दिया।
इसे भी पढ़ें :Bokaro: सड़क पर इस हालत में मिली युवक की लाश








