spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Bokaro: सड़क पर इस हालत में मिली युवक की लाश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO : मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने युवक का शव और बाइक सड़क पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा कैसे हुआ, किसी को भी जानकारी नहीं है। वहीं, बाइक को जब्त कर थाना ले आई। मृतक की पहचान कमलडीह निवासी वंशी महतो के पुत्र राजकिशोर महतो के रूप में की गई। वो दैनिक मजदूरी करता था। अपने गांव कमलडीह से दुग्दा आ रहा था। इसी बीच यह घटना हुई। लेकिन  युवक अपनी गाड़ी से खुद गिरा या किसी वाहन से टक्कर हुई, पुलिस इसका पता लगा रही है। यह घटना बोकारो झरिया ओपी थाना क्षेत्र के घुटवे-नावाडीह सड़क मार्ग के कारीदग्धो गांव की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...