UP : आगरा के TCS मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या ने एक बार फिर रिश्तों के जटिल ताने-बाने और मानसिक तनाव की गहरी परतों को उजागर कर दिया है। माता-पिता की उम्मीदों का चिराग और बहन की आंखों का तारे, मानव ने जब अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लिया, तो पीछे केवल सवाल और आंसू ही छोड़ गया। मानव ने अपनी पत्नी निकिता पर प्रताड़ना के इल्जाम लगाये, तो निकिता ने व्हाट्सएप चैट दिखाकर सफाई दी। एक तरफ माता-पिता और बहन आकांक्षा न्याय की गुहार लगा रहे हैं, तो दूसरी ओर निकिता ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया। लेकिन अब वह परिवार समेत लापता है। घटना वाले दिन, ढाई बजे निकिता का फोन आया था। इससे पहले, आकांक्षा से मानव की बात हुई थी। वह घबराया हुआ था, पर कह रहा था, “मैं ठीक हूँ।” किसे पता था कि यह शब्द झूठ थे? कि अगले ही पल सब कुछ खत्म हो जाएगा? मानव की तकलीफें नई नहीं थीं। एक अनजान इंस्टाग्राम ID से उसे निकिता के अतीत की बातें बताई गईं, जिससे उसका मन टूट गया। वह तलाक लेना चाहता था, पर जब वह आगरा पहुंचा, तो निकिता और उसके परिवार ने उसे धमकाया और यही तनाव उसकी जान ले बैठा। निकिता ने एक वीडियो में कहा, मानव पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुके थे। मैंने उन्हें रोका था। उनके परिवार को आगाह किया था, पर उन्होंने इसे पति-पत्नी का मामला कहकर टाल दिया।
इसे भी पढ़ें :संगम में डुबकी न लगा पायें तो निराश न हो, CM योगी करने जा रहें ये काम…
इसे भी पढ़ें :रांची से सटे इस गांव में पानी को लेकर तरसते कंठ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :ये तरीका अपनाये, टीबी रोग होगा कोसों दूर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :DGP अनुराग गुप्ता को मिली दो नई जिम्मेदारी… जानें
इसे भी पढ़ें :मास्टरनी अकेली, बच्चा सहमा… रोना आ जायेगा इस स्कूल की हालत पर… देखें वीडियो







